शाही मखाना खीर

मखाना खीर उपवास (व्रत) या किसी भी खास मौके और त्योहारों के लिए एक बेहतरीन स्वीट डिश/डेजर्ट है। गाढ़े दूध और भुने हुए मखाने के मिश्रण से बनी यह खीर बेहद स्वादिष्ट, रिच और क्रीमी लगती है। मखाना आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म करें और उसमें मखाना डालकर कुर्कुरा (क्रंची) होने तक मध्यम आंच पर भून लें। ठंडे होने पर थोड़े से मखाने दरदरा पीस लें और बाकी सभी को साबुत ही रहने दें।
- 2
अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबलने रखें। जब दूध में अच्छी तरह उबाल आ जाए, तब आंच धीमी कर दें और दूध को थोड़ा गाढ़ा होने दें।
- 3
उबलते हुए दूध में केसर, इलाइची पाउडर और पिसे हुए मखाने डाल दें। इससे खीर में बहुत अच्छा गाढ़ापन आएगा।
- 4
अब इसमें भुने हुए साबुत मखाने डाल कर मिक्स करे।
- 5
अब स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। मध्यम आंच पर खीर को पकने दें जब तक मखाना सॉफ्ट न हो जाए और खीर क्रीमी न हो जाए।
- 6
जब खीर तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें। ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ता, बादाम और ताजी गुलाब की पंखुड़ियां डालकर खूबसूरत गार्निश करें।
- 7
तैयार शाही मखाना खीर को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ता, बादाम तथा सूखी या ताज़ी गुलाब की पंखुड़ियों से खूबसूरत गार्निश करके गरमा-गरम या ठंडी सर्व करें।
- 8
- 9
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Preeti Singh को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)