पेरी पेरी रेड सॉस पास्ता

#CA2026
#week29
#periperipasta
पेरी पेरी का तीखापन, रेड सॉस का स्वाद और ढेर सारी चीज़... यह पास्ता बनाने में तो आसान है ही, खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है!
⁸जब भी कुछ स्पाइसी और चीज़ी खाने का मन करे, तो हम इसे झटपट बना लेते हैं.
पेरी पेरी रेड सॉस पास्ता
#CA2026
#week29
#periperipasta
पेरी पेरी का तीखापन, रेड सॉस का स्वाद और ढेर सारी चीज़... यह पास्ता बनाने में तो आसान है ही, खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है!
⁸जब भी कुछ स्पाइसी और चीज़ी खाने का मन करे, तो हम इसे झटपट बना लेते हैं.
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें थोड़ा सा नमक और एक छोटा चम्मच तेल डालें। अब इसमें पास्ता डालकर तब तक उबालें जब तक यह सॉफ्ट (अल-दंते) न हो जाए। इसके बाद पास्ता का सारा पानी छानकर अलग रख लें।
- 2
एक पैन में बटर गरम करें। इसमें कुटा लहसुन और प्याज डालकर हल्का भूनें। फिर इसमें कटे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह पकाएं फिर इसे ठंडा करके इसकी प्यूरी तैयार करे
- 3
अब इस प्यूरी को पैन मे डाले और 1मिनट पका ले फिर प्यूरी में टोमैटो केचप डाले।
- 4
अब इसमें फ्रेश क्रीम,पेरी पेरी मसाला, चिली फ्लेक्स और ओरेगैनो डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- 5
तैयार रेड और पेरी पेरी सॉस में उबला हुआ पास्ता डालें। इसे हल्के हाथों से अच्छी तरह मिलाएं ताकि सॉस पास्ता के ऊपर अच्छे से कोट हो जाए। 1-2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें फिर इसमें ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से रच-बस जाएं।
- 6
अब इस तैयार रेड सॉस में कद्दूकस की हुई चीज़ (या चीज़ स्लाइस) डालें और अच्छी तरह मिक्स करें ताकि सॉस में एक क्रीमी और चीज़ी टेक्सचर आ जाए।
- 7
गरमा-गरम पेरी पेरी रेड सॉस पास्ता बनकर तैयार है। ऊपर से थोड़ा सा ओरेगैनो छिड़क कर प्लेट में सर्व करें!
- 8
- 9
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Preeti Singh को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (2)