मसाला भिंडी
#रेस्टॉरंटस्टाईल
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धो लिजिए ।
- 2
भिंडी का पुरा पानी निकालकर, किसी मुलायम कपडे से पौंछे ।
- 3
भिंडी का उपरवाला और अंतिमवाला हिस्सा निकाल दे।
- 4
भिंडी के बीच में १/२ इंच लंबे टुकडो में काट ले ।
- 5
कडाही में १ बडा चमच तेल डाले । तेल गर्म होने पर उसमें भिंडी डाले और हलकासा फराई करके बाजू में रख दे।
- 6
हरी मिर्च, अद्रक, टमाटर को मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना ले।
- 7
कडाही में 1 बडा चमच तेल डाले, गर्म होने पर जिरा डाले।
- 8
उसके बाद हिंग, हलदी पावडर, सौंफ पावडर और मसाले,नमक डालकर अच्छेसे भून ले।
- 9
फिर टमाटर का पेस्ट डाले और उसे तेल अलग होने लगे तब तक भुने ।
- 10
मसाला अच्छी तरह पक जाने पे उसमें भिंडी डाले, अच्छी तरह से भून ले।
- 11
अब उसमें थोडा सा पानी डाले और पाँच मिनट ढकखर रख दे।
- 12
गैस बंद कर दे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/4657515









कमैंट्स