गोभी कोफ्ता (Gobhi Kofta recipe in hindi)

गोभी कोफ्ता (Gobhi Kofta recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम गोभी को अच्छे से धोकर थोड़ी देर के लिए रख दें । जब पानी निकल जाए तब उसे महीन कद्दूकस से घिस ले।
- 2
टमाटर,प्याज को बड़े-बड़े पीस में काट लें ।उसे मिक्सी मे डाल दे साथ ही उसमें १/२ चम्मच जीरा १/२ चम्मच काली मिर्च लहसुन १/४ चम्मच हल्दी डालकर पेस्ट बना ले।
- 3
एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल रिफाइंड या सरसों का डालकर उसे उसमें एक १-४चम्मच जीरा, १/२ चम्मच बनारसी राई डाले उसमें १/४ हल्दी डाल डालें और भून ले। फिर उसी में बेसन को डालकर हल्की हल्की आंच में भून ले।
- 4
ठंडा होने के बाद बेसन को घिसे हुए गोभी में मिलाकर थोड़ा सा नमक डालकर गूंंद ले।
- 5
फिर उसके छोटी छोटी गोली या कोई भी आकार बना ले।
- 6
तेल में मध्यम आंच में डाल कर कोफ्ते को निकाल ले।
- 7
एक कढ़ाई में एक चम्मच रिफाइंड तेल या सरसों का तेल डालें।
- 8
उसमें जीरा,बनारसी राई, काली मिर्च डालें और भून ले।
- 9
फिर टमाटर का पिसा हुआ पेस्ट डालकर मसाले को भूने जब गाढ़ा हो जाए तो उसमें दो से तीन कप पानी डालें फिर उसे पकाए।
- 10
ग्रेवी तैयार होने वाली हो तब उसमें एक चम्मच गरम मसाला डाल दे और 5 मिनट तक पकाएं धीमी आंच पर
- 11
अब उसमें तले हुए कोफ्ते डाल दें और फिर उसे 5 से 10 मिनट तक ढक कर पकाएं
- 12
गोभी कोफ्ते तैयार अब उसमें बारीक कटे हुए हरी धनिया डालें साथ ही सर्व करते समय उसके ऊपर फ्रेश क्रीम भी डालें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Rohit Shikha Jaiswal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स