मटर टिक्की (Mattar tikki recipe in hindi)
अर्पण शोभना नायक
कुकिंग निर्देश
- 1
मटर के दानो को कूट ले. एक कढ़ाई में 2-3 चम्मच आयल गरम कर के जीरा हींग डाल के नरम होने तक भून ले.
- 2
अब कुटे हुए मटर इसमें डाल के अच्छे से नरम होने तक भून ले. बाद में कटी हुइ प्याज लसुन हरी मिर्च धनिया डाल कर 5 मिनिट पकने दे. फिर गैस बंद कर दे.
- 3
बॉईल हुए आलू को मैश कर ले. 1 कढ़ाई में 2 चम्मच आयल डाले. जब आयल गरम हो जाये उसमे जीरा कटी हुई प्याज हरी मिर्च नमक बाकि मसाले डाल कर अच्छे से आलू डाल कर मिक्स करें.
- 4
अब उसमे से मध्यम साइज के गोले बना कर हथली से पूड़ी के साइज में दबाते हुए. बिच में भुना हुआ मटर मसाला डाल कर फिर से गोला बना ले. और हथली से दबा कर टिक्की बना ले.
- 5
टिक्की को फिर मैदे के पतले घोल में डुबो कर.
- 6
उसके बाद ब्रेड कर चूरे में रगड़ ले
- 7
पैन में आयल गरम कर के इन टिक्कियों को ब्राउन होने तक फ्राई करें.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Kajal Gaba को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स