बेसन मावा बर्फी (Besan mawa Barfi recipe in hindi)

बेसन मावा बर्फी (Besan mawa Barfi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सब से पहले खरबूजे के बीजो को कढ़ाई में हल्का ब्राउन होने तक भून ले. जब उनका कलर चेंज हो जाये उन्हें अलग बर्तन में रख ले. और काजू को भी बारीक़ बारीक़ काट ले.
- 2
उसके बाद मावा को भी हल्का ब्राउन होने तक भून ले. जब मावा हल्का ब्राउन हो जाये. उन्हें अलग बर्तन में रख ले.
- 3
उसके बाद कढ़ाई में घी डाले जब घी गरम हो जाये उसमे बेसन को हल्का ब्राउन होने तक भून ले. लौ फ्लेम पे.
- 4
जब बेसन भून के तैयार हो जाये उसमे पानी डाले हल्का सा ताकि बेसन दाने दर हो जाये. उसके बाद बेसन को ठंडा होने के लिए रख दे.
- 5
उसके बाद बेसन में खरबूजे के बीजो और काजू डालें और मावा डालें.
- 6
जब बेसन बिलकुल ठंडा हो जाये उसमे पाउडर चीनी डालें. उसके बाद एक प्लेट में घी लगाये उसमे मिक्सचर को डाले. और 1-2 घंटा बाद बर्फी के टुकड़े करें. धन्यवाद
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Kajal Gaba को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स