मटर की गुजिया (Matar ki gujiya recipe in hindi)
सर्दी की स्पेशल
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा में घी का मोयन डाल कर दूध से अच्छे से थोड़ा सख्त आटा गूंथ ले और एक मलमल के कपडे से ढक कर 1/2 घंटे के लिए रख दे.
- 2
..एक कढाई में 1 छोटा चम्मच घी डाल कर मटर पका ले...मटर में बिलकुल पानी नहीं होना चाहिए....अब इस मटर को पिस ले....एक कढाई में खोया भी भून ले और ठंडा होने दे...ठंडा होने पर खोया,मटर, ड्राई फ्रूट्स,चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर अच्छे से मिला ले और भरावन तैयार कर ले.
- 3
.अब आटे की छोटी छोटी पूरी बना कर भरावन भर ले और किनारो पर मैदा पेस्ट लगा कर चिपका दे और किनारो को बंद कर दे...अब कढाई में घी गरम करके मध्यम धीमी आंच पर गुजिया को सुन हरा होने तक दोनों तरफ से तल ले....अब एक कढाई में चीनी और पानी डाल कर चाशनी बना ले और इन गुजिया को उसमे डुबो दे...थोड़ी देर रख कर निकाल ले और परोसे
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Ruchi Srivastava को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स