दाल मखनी (Dal Makhni recipe in hindi)
यह पंजाब में बहुत प्रसिद्ध दाल है ... वास्तव में बहुत स्वादिष्ट और प्रोटीन में भरपूर और फाइबर से भरा है।
दाल मखनी (Dal Makhni recipe in hindi)
यह पंजाब में बहुत प्रसिद्ध दाल है ... वास्तव में बहुत स्वादिष्ट और प्रोटीन में भरपूर और फाइबर से भरा है।
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द और राजमा को धो कर प्रेशर कुकर में पानी डाल कर, २ छोटा चम्मच सरसों का तेल डालकर ५-६ सीटी आने तक उबाल लीजिये
- 2
अब गैस बंद कर दीजिये.. प्रेशर रिलीज़ होने के बाद कुकर खोल कर इसमें दोबारा थोड़ा पानी डाल कर ५-६ सिटी लगवाए.गैस बंद कर दें
- 3
टमाटर,हरी मिर्च और आधा अदरक धोकर मिक्सी में पेस्ट बना लीजिये..आधा अदरक छोटा और लम्बा काट लीजिये.
- 4
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये.हींग, जीरा, मेथी डाल दे, अब अदरक डाल कर अच्छे से भून लें. अब मिक्सी वाली पेस्ट डाल कर भून लें.तब तक भूने जब तक मसाले तेल छोड़ दें. गरम मसाला मिलाये.
- 5
तड़के वाले छोटे पैन में २ छोटा चम्मच देसी घी डाल कर देगी मिर्च का तड़का बना कर रख लें.ये गार्निशिंग में डाल दे ना.
- 6
कुकर खोल कर दाल को खुला ही थोड़ा (१/२ग्लॉस) दूध डाल अच्छे से बॉईल होने दें.जब दाल अच्छे से पक जाये तब इसमें भुने हुए मसाले वाला मिक्सचर डालें.नमक डालें, क्रीम भी डालें.
- 7
अच्छे से हिलाएं.. सर्विंग बाउल में निकाल कर क्रीम, हरा धनिया, लाल मिर्च आयल से गार्निश कर के नान, पराठा, चपाती, चावल किसी भी चीज़ के साथ गरम परोसें.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Kanchan Jain को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स