शाही सोया चंक्स..स्पाइसी ग्रेवी के साथ (Shahi soya chunks..with spicy greavy recipe in hindi)

बिना तेल के
शाही सोया चंक्स..स्पाइसी ग्रेवी के साथ (Shahi soya chunks..with spicy greavy recipe in hindi)
बिना तेल के
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले १ पैक न्युट्रेला सोया चंक्स ले.
- 2
उसे खोले. पानी और थोड़ी सी नमक डाल कर एक पैन में बॉईल करें.
- 3
१ उबाल आने पर ठंडा होने के लिए रख दे.
- 4
२ प्याज़ बारीक़ कटी,हरी मिर्च, लहसुन और हरे मटर को ले.
- 5
अब प्रेशर कुकर गरम करें.उसमे प्याज़, हरी मिर्च, लहसुन, टमाटर को कट लगा कर रखे. थोड़ा सा नमक भी डाले.
- 6
अब ढक्कन लगाकर १ प्रेशर लगाए.
- 7
जब प्रेशर ठंडा हो जाए तो उसे खोले
- 8
अब सभी को मिक्सर में डाले.
- 9
और ग्राइंड करें. एक पेस्ट तेयार करें ग्रेवी के लिए.
- 10
अब एक पैन को गैस पर रखेंगे. उसमे दालचीनी, तेजपत्ता, मेथी दाने,हींग डाले.
- 11
उसमे अब ग्राइंड किये पेस्ट को डाले.और ४ मिनिट तक भुने.
- 12
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पावडर,गरम मसाला और नमक डालें. और २ मिनिट तक भुने.
- 13
अब इसमें हरे मटर और कसूरी मेथी डालेंगे.
- 14
अब हम देखेंगे की एक अच्छी ग्रेवी तेयार हो गयी हे
- 15
अब हम सोया चंक्स को अच्छे से वाश कर इसमें डालेंगे.
- 16
और ५ मिनिट कुक करेंगे. उसके बाद धनिया पत्ती और काजू,नारियल पाउडर से सजा कर सर्व करेंगे.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Shweta jaiswal. को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स