कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर को कट कर के रख ले.
- 2
पैन को गैस पर रखे. उसमे जीरा, मेथी दाने,तेजपत्ता डाले. जब जीरा और मेथी थोड़ा भून जाए तो उसमे प्याज़ डाले. और थोड़ी देर भुने जब तक उसका पानी निकाल जाए.अब लहसुन मिर्ची पेस्ट डाले और भुने.
- 3
१० मिनिट भुनने के बाद उसमे लाल मिर्च पाउडर और हल्दी,गरम मसाला हरे मटर डालें. 3 मिनिट तक भुने.
- 4
अब बेसन और मलाई को पानी डाल कर एक पतला बेटर तेयार करें. और इस बेटर को भुने मसालों में डाले.
- 5
2 मिनिट में करी की ग्रेवी गाढ़ी होने लगेगी. अब पनीर क्यूब्स डाल कर गैस बंद कर दे.
- 6
अब इसमें ऊपर से ताज़ा दही डालें. और कसूरी मेथी को तवे पर हल्का सा भून कर हाथो से क्रश कर ऊपर से डाले. और धनिया पत्ती डाल कर सर्व करें.
- 7
टेस्टी और यम्मी सोफ्टी करी खाने के लिए तैयार... बिना तेल सुपर करी रेसिपी रेडी..
- 8
सारी तेयारी फोटो में दिए अनुसार करे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6539226





कमैंट्स