घर की बनी स्पाइसी चना दाल (Homemade spicy chana dal recipe in hindi)

Renu Verma @cook_11819137
घर की बनी स्पाइसी चना दाल (Homemade spicy chana dal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चना दाल को धो करके ६० मिनिट के लिए भिगो दे.
- 2
अब कुकर को गरम करें और आयल डाले और हींग जीरा डाल कर भुने जब जीरा भून जाये तब अदरक लहसुन पेस्ट डाले कर भुने प्याज़ डाल कर मध्यम फ्लेम में भुने
- 3
अब करी पत्ती,पुदीना,कसूरी मेथी डाले १० सेकण्ड्स भुने और सारे मसाले मिला कर बारीक़ कटी टमाटर डाल कर अच्छे से भुने
- 4
जब मसाला भून जाये तब दाल को मिला कर लौ फ्लेम में २-३ मिनिट तक भुने नमक ३-कप पानी मिला कर कूकर को बंद करें लौ फ्लेम १५-२० मिनिट पकाये जब दाल पक जाये कूकर को खोले और निम्बू का रस मिलाये
- 5
अब स्पाइसी चना दाल तैयार है इसमें घी डाले और धनिया से सजाये और परोसे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6540533



कमैंट्स