गुलाब शरबत (Gulab Sharbat recipe in hindi)

गुलाब शरबत (Gulab Sharbat recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गुलाब की पंखुड़ियों को 2 बार अच्छी तरह धोकर साफ कर लीजिये, एक कप पानी उबालिये, हल्का गरम रहने पर, गुलाब पंखुड़ियों को मिक्सर में डालिये, उबला पानी डाल कर, गुलाब पंखुड़ियों को पीस लीजिये.
- 2
पिसे गुलाब पंखड़ियों को छलनी में डालिये, किसी प्याले में गुलाब रस को छान कर अलग कर लीजिये.
- 3
चुकन्दर, तुलसी, धनियां और पूदीना के पत्ते और इन सबको मिलाकर बारीक पीस लीजिये.
- 4
पिसा हुआ मिश्रण और एक कप पानी, किसी बर्तन में डालिये और उबलने रखिये. उबाल आने के बाद धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये और इस मिश्रण को ठंडा होने दीजिये. मिश्रण के ठंडा होने के बाद, छलनी से छानिये और इस रस को प्याले में रख लीजिये.
- 5
600 ग्राम चीनी को किसी बर्तन में डालिये, 1 कप पानी मिलाइये, उबलने के लिये रखिये, चीनी घुलने के बाद, 1-2 मिनिट उबालिये और आग बन्द कर दीजिये और इस चाशनी को ठंडा होने दीजिये.
- 6
बची हुई चीनी में इलाइची छील कर, दाने मिलाइये और पीस लीजिये. नीबू का रस भी एक प्याले में निकाल लीजिये. चीनी की चाशनी में गुलाब की पंखुड़ियों का रस, चुकन्दर इत्यादि के मिश्रण का रस और नीबू का रस मिलाइये..
- 7
पिसी हुई चीनी भी इसी चाशनी में डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये. शरबत को 4-5 घंटे ढक कर रख दीजिये,
- 8
गुलाब का गाड़ा शरबत तैयार है.
- 9
जब भी आप शरबत बनाना चाहें तब 1 गिलास ठंडे पानी में 1-2 क्यूब बर्फ, 2 बडी चम्मच गुलाब शरबत डालिये और मिलाइये. गुलाब का शरबत तैयार है.
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स