मूंग दाल की खिचड़ी (Moong Dal ki khichdi recipe in Hindi)

namita shah @cook_15172159
मूंग दाल की खिचड़ी (Moong Dal ki khichdi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग दाल और चावल साफ करके धो लें. आंच पर कूकर या बर्तन में घी गरम करें. अब घी में जीरे का तड़का लगाएं. फिर हरी मिर्च, हल्दी और हींग डालकर मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकाएं.
- 2
इसके बाद कूकर या बर्तन में दाल और चावल डालकर मिक्स करें. फिर इसमें तीन कप पानी और नमक डालकर ढक्कन को बंद कर दें. कूकर में तीन सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें. यदि दूसरे बर्तन में बना रहे हैं 4 कप पानी मिलाएं और ढककर 20-25 मिनट तक पकाएं.
- 3
कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए, तो ढक्कन खोल दें. अब मूंग दाल की खिचड़ी तैयार है. इसे दही, अचार, के साथ खाएं और खिलाएं.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/8951625



कमैंट्स