जैम वाले क्रीमी मैंगो टार्ट (Jam wale creamy mango tart recipe in Hindi)

जैम वाले क्रीमी मैंगो टार्ट (Jam wale creamy mango tart recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा और पिसी हुई चीनी डालिए अब इसमें जमा हुआ मक्खन डालिए और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए इसमें एक या दो चम्मच पानी डालकर इसका एक डो तैयार कर लीजिए अब इस डो को 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में ढककर रख दीजिये.
- 2
अब इसको फ्रिज से निकालिए और थोड़ा सूखा मैदा लगा कर इसको १/४ इंच की मोटाई में बेलिये, अब एक कटर या कटोरी से इसके टुकड़े काट लीजिए अब इन टुकड़ों को टार्ट शैल्स में लगाइए पहले शैल्स को चिकना कर लीजिए अब हर शैल में एक-एक टुकड़ा लगाइए एक्स्ट्रा मैदा को निकाल दीजिए अब शेल्स को 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए.
- 3
ओवन को १० मिनट के लिये प्रीहीट कीजिए टार्ट शैल्स को फ्रिज से निकाल कर बेकिंग ट्रे में रखिय टूथपिक से सभी टार्टस में छेद कर लीजिए और १८०° पर १५ मिनट बेक कीजिए. अब इसको ओवन से निकाल लीजिए और ठंडा होने के बाद टार्ट को शैल्स से बाहर निकाल लीजिए.
- 4
क्रीमको एक पाइपिंग बैग में भर लीजिए सभी टार्ट एक ट्रे में लगा लीजिए अब हर टार्ट में एक चम्मच मैंगो जैम रखिए उसके ऊपर थोड़ी क्रीम डालिए मैंगो का टुकड़ा रखिए थोड़ी मैंगो आइसक्रीम स्कूप से काट कर रखिए सभी टॉर्ट्स को इसी तरह भर लीजिए.
- 5
टूटी फ्रूटी और पुदीने के पत्तों से सजाकर जैम वाले क्रीमी मैंगो टार्ट सर्व कीजिए.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Chhaya Vipul Agarwal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स