मूंग उड़द दाल की पालक वाली पकौड़ी

वूमेंस डे के उपलक्ष में मैंने चाय के साथ ये गर्मा- गरम मूंग उड़द दाल की पकौड़ी बनाए हैं। क्रिस्पी होने के साथ ये बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। स्वाद में थोड़ी नवीनता लाने के लिए मैंने इसमें पालक के पत्ते भी ऐड किए हैं ।
मूंग उड़द दाल की पालक वाली पकौड़ी
वूमेंस डे के उपलक्ष में मैंने चाय के साथ ये गर्मा- गरम मूंग उड़द दाल की पकौड़ी बनाए हैं। क्रिस्पी होने के साथ ये बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। स्वाद में थोड़ी नवीनता लाने के लिए मैंने इसमें पालक के पत्ते भी ऐड किए हैं ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम पानी में 5-6 घंटे भिगोई हुई मूंग दाल और उड़द की धुली हुई दाल का पानी निकाल देंगे। फूल जाने पर ये साइज में दोगुना हो जाते हैं। पालक को अच्छी तरह वॉश करके काट लेंगे ।
- 2
मिक्सर ग्राइंडर में मूंग की दाल, उड़द की धुली दाल, साबुत जीरा, अदरक और हरी मिर्च डाल देंगे।
- 3
बिना पानी डालें ग्राइंड कर लेंगे (जरूर पड़ने पर 2-3 ही चम्मच पानी डालें) फिर एक बड़े बर्तन में निकाल लेंगे । इसमें कटी पालक और बताए गए सभी मसाले व नमक डालें और सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- 4
गैस ऑन कर कढ़ाई में कुकिंग ऑयल डालें और गर्म कर लें। अब मध्यम आंच पर कढ़ाई में मीडियम साइज के गोल- गोल पकौड़िया डालें। दोनों साइड से गोल्डन हो जाने पर नैपकिन पेपर पर इन बॉल्स / पकौड़ियों को निकाल लें।
- 5
स्वादिष्ट और क्रिस्पी पकौड़ियां तैयार है।
- 6
मूंग उड़द दाल की पालक वाले फ्रिटर्स तैयार है । इन्हें अपनी मनपसंद चटनी या सॉस के साथ गर्मा- गरम सर्व करें और आनंद ले !
टिप्स
इन्हें मध्यम आंच पर ही तले , जिससे ये अंदर तक अच्छे से पक जाएंगे और लम्बे समय तक क्रिस्पी भी रहेंगे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (33)