जलेबी(Jalebi recipe in Hindi)

#ebook2021 #week7
#box #a
#बेसन #,चीनी
जलेबी एक ऐसी मिठाई है जो भारत में काफी मशहूर है किसी भी मौसम में खाने के बाद अगर गर्मागर्म जलेबी मिल जाए तो बस मजा ही आ जाता है। जलेबी केसरी या पीले रंग की एक पारंपरिक मिठाई है जिसे दशहरा, दिवाली या अन्य खास अवसरों पर भारतीय घरों में बनाया जाता है। यह खाने में कुरकुरी होती है जिसकी वजह से सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी चाव से खाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में मैदा,बेसन,और खट्टा दही मिलाकर पानी डालते हुए न ज्यादा गाढ़ा और न पतला घोल बना लें। इसे एक घंटे के। लिए ढक्कर अलग रख दे।जिससे जलेबी के घोल में खमीर उठ सके।
- 2
इसके बाद एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।चाशनी में उबाल आने के बाद उसमें एक चम्मच एक दो-चार बूँदनींबू का रस या एक चम्मच दूध डाल दें। इससे चाशनी की गंदगी ऊपर आ जाएगी, जिसे चम्मच की मदद से आसानी से अलग कर दें। दो तीन उबाले आ जाय और कलर भी डाल दे, चाशनी चिपचिपी हो जाए गैस से उतार ले।
- 3
अब एक चोड़ी कढ़ाही में धीमी आंच पर घी या तेल गरम करे। जलेबी के घोल में इनों डालकर अच्छे से फेंट लें। और घोल को सॉस बोतल मे या साफ पतले कपड़ें या दूध की थैली को कोन की शेप देकर उसमें घोल भरें।
- 4
अब बोतल से गर्म घी या तेल में जलेबियां बनाएं। और जलेबियों को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
- 5
अब सिंकी हुई जलेबियों को पहले से तैयार चाशनी में 5 मिनट के लिए डालें और बाहर निकाल लें।
- 6
तैयार कुरकुरी जलेबियों को प्लेट मे रखें और गर्मागर्म सर्व करें।
- 7
नोट-जलेबी का बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)
Suuuuuuperb