सिंधी दही की कढ़ी खिचड़ी (sindhi Dahi ki kadhi khichdi recipe in Hindi)

#box #d
#Dahi #rice
मैने सादी खिचड़ी के साथ चटपटी दही की कढ़ी बनाई है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। बच्चे हो या बड़े सादी खिचड़ी खाना कम पसंद करते है लेकिन यही सादी खिचड़ी अगर चटपटी कढ़ी के साथ सर्व की जाए तो सब दिल से खाते हैं। हफ्ते में एक बार कुछ हल्का फुल्का खाना खाने का मन करता है तो ये अच्छा ऑप्शन है और हैल्थी भी है तो इसे जरूर बनाए।

कुकिंग निर्देश
- 1
दाल और चावल को अच्छे से धोकर 1 घंटा पहले भिगो दे।
- 2
अब कुकर में दाल चावल को एक दो बार फिर से धोकर पानी और नमक डालकर 2 विसल लगवा ले। और फिर सिटी निकलने के बाद अगर पानी और डालने की जरूरत हो तो डालकर मीडियम आंच 2-3 मिनट रखे। फिर थोड़ा सा मैश कर ले।
- 3
फिर एक पैन में थोड़ा घी डाले और उसमें राई डाले, राई चटकने लगे फिर यह तड़का खिचड़ी के ऊपर डालकर ढक्क दे । खिचड़ी तैयार है।
- 4
- 5
अब कढ़ी के लिए दही में आटा और पानी डालकर ग्राइंड कर ले
- 6
अब एक पतीले या कड़ाई में दो चम्मच तेल डालकर लहसुन की पेस्ट डाले और धीमी आंच पर लहसुन को भूने। लहसुन लाल हो जाय फिर उसमें हरी डालकर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर तुरंत तैयार किया हुआ दही का मिश्रण डाले और गैस की आंच तेज करे
- 7
एक उबाला आने पर गैस की आंच बिल्कुल धीमी करके 5 मिनट रखे और फिर ऊपर से हरा धनिया डाले।
- 8
तैयार है सिंधी दही की कढ़ी और खिचड़ी। कढ़ी को आप चावल या खिचड़ी के साथ सर्व करें।
- 9
नोट- अगर दही खट्टा ना हो तो आप इसमें नींबू के फूल या नींबू का रस डाल सकते है ।दही की जगह आप छाछ भी ले सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)