#fm2 होली स्पेशल "बालूशाही"

कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा, नमक, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर सभी मिश्रण को बाउल मैं डालकर मोईन के लिए घी डाल कर पानी से आटे तो गूथेंगे।
- 2
आटे को गुथना नही है जोड़ना है। मुलायम आटे को जोड़ेंगे।अब इसे थोड़ी देर के लिए अलग रख देंगे।
- 3
अब चाशनी तैयार करेंगे।अब एक कड़ाई में शक्कर डालकर उसमे पानी डालेंगे।उसमे इलायची पाउडर डालेंगे ।
- 4
चाशनी उबालेंगे, चाशनी ज्यादा गाढ़ी या पतली नही होनी चाहिए।एक तार की चाशनी होनी चाहिए।अब उसमे फूड कलर डालेंगे।
- 5
अब आटे की लोई बनाकर उसके बीच मैं किसी बेलन या मोटी लकड़ी से छेद करेंगे। लोई को थोड़ा दबा देंगे।
- 6
सारी बालूशाही ऐसे ही तैयार करेंगे।अब कड़ाई में तेल गर्म करेगें तेल ज्यादा गर्म नही होना चाहिए। हल्का गर्म हो।अब धीरे धीरे बालूशाही डालेंगे ओर उसे सकेंगे।
- 7
बालू शाही को करची से पलटेंगे। दोनो तरफ से सुनहरा होने तक सकेंगे।
- 8
सिकने के बाद उसे चाशनी मैं डाले।2,3 मिनट तक डालें रखें फिर निकाल ले । बालूशाही तैयार हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- सौंठ दही के गोलगप्पे (sonth dahi ke golgappe recipe in Hindi)
- मावा ड्राई फ्रूट्स बर्फी (Mawa Dry Fruits Burfi recipe in Hindi)
- चावल के आटे कि मठरी (chawal ke atte ki mathri recipe in Hindi)
- रवा वाली गुलाबी गुजिया (rava wali gulabi gujiya recipe in Hindi)
- ड्राई फ्रूट लड्डू (dry fruits laddo recipe in Hindi)





कमैंट्स (3)