कच्ची हल्दी की सब्जी राजस्थानी स्टाइल में (Raw Turmeric Vegetable in Rajasthani style)

सर्दियों के दिनों में कच्ची हल्दी का सेवन बहुत ही फायदेमंद रहता है। यह सर्दी खांसी में राहत दिलाती है, शरीर को स्वस्थ रखती है और शरीर को डिटॉक्स करती है , रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। चूंकि हल्दी की तासीर गर्म होती है इसलिए यह सर्दियों में गर्माहट देती है ।
कच्ची हल्दी अपने औषधीय गुणों जैसे इन्फ्लेमेटरी एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुना के कारण बहुत खास होती है। आज मैंने कच्ची हल्दी की रिच सब्जी बनायी है और इसमें हरी मटर , काजू और दही का भी प्रयोग किया है । अगर आप मेरी इस रेसिपी को फॉलो करते हुए सब्जी बनाते हैं तो आपकी कच्ची हल्दी की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी और उसमें जरा भी कड़वाहट नहीं रहेगी । तो चलिए मेरे साथ बनाते हैं कच्ची हल्दी की सब्जी !
#CA2025
#week40
#कच्ची_हल्दी_की_सब्जी_राजस्थानी_स्टाइल_में
#कच्ची_हल्दी_की_सब्जी
#विंटर_स्पेशल_कच्ची_हल्दी_की_सब्जी
#सर्दियों_की_खास_सब्जी_हल्दी_की_सब्जी

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कच्ची हल्दी को अच्छी तरह से वॉश कर लेंगे फिर उसके बाद उसे पील कर लेंगे ।
- 2
पील की हुई कच्ची हल्दी को कद्दूकस कर लेंगे। हरी मटर को छील लेंगे,प्याज को बारीक चाप कर लेंगे। हरी मिर्च, लहसुन और हरी धनिया को भी बारीक काट लेंगे ।
- 3
अब एक पैन/कढ़ाई में 1चम्मच घी गरम करेंगे । उसमें कच्ची हल्दी को डालकर 8 से 10 मिनट तक मध्यमआंच पर रोस्ट कर लेंगे फिर एक प्लेट में निकाल लेंगे। ऐसा करने से हल्दी की सारी कड़वाहट चली जाती है ।
- 4
अब पुन: घी गरम करें, हींग और जीरा डालें। कुछ सेकंड के बाद हरी मिर्च और लहसुन भी डाल दें। लहसुन के गुलाबी होने पर बारीक चाप प्याज़ डालेंगे।
- 5
प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद हरी मटर और काजू भी डाल देंगे । अब ढक कर हरी मटर को थोड़ा नरम होने देंगे ।
- 6
अब कद्दूकस की हुई कच्ची हल्दी डालकर भी 2 मिनट भुनेंगे।
- 7
दूसरी तरफ दही को अच्छी तरह से फेट लेंगे और उसमें पिसे हुए सभी मसाले मिला देंगे । अब आंच धीमी करेंगे और दही वाला मिश्रण पैन में डालेगे। लगातार चलतेे हुए मसाले को पकाएंगे जिससे दही फटेगी नहीं। अब जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाएंगे और 1 उबाल आने देगे।
- 8
इसी समय फेटी हुई मलाई व कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें फिर घी के सेपरेट होने तक पकाएं।
- 9
लगातार चलाते हुए 3-4 मिनट पकाएं, फिर हरी धनिया स्प्रिंकल कर दे ।
- 10
हमारी कच्ची हल्दी की रिच सब्जी तैयार है ।
- 11
टिप्स
कच्ची हल्दी को भूनने से उसकी कड़वाहट कम होती है और दही डालने से सब्जी में एक मलाईदार टेक्सचर आता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (77)