मूंग, उड़द दाल का दही बड़ा (होली स्पेशल)

मूंग उड़द दाल के दही बड़े होली के प्रमुख और
लोकप्रिय पकवानों में से एक है । यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।उड़द और मूंग की दाल से बने दही बड़े सॉफ्ट और स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। मूंग दाल एक सेहतमंद दाल हैं इसमें हींग का प्रयोग करने से डाइजेशन के लिए और भी अच्छा हो जाता हैं साथ ही स्वाद भी बढ़ जाता हैं। तो चलिए बनाते हैं मुलायम सुपरसाफ्ट दही वड़े !
#CAS
#week4
#mung_udad_daal_dahi_vada
#udad_daal_Dahi_Bada
#dahi_bada #dahi_vada
#super_soft_Dahi_Vada
#holi_special_dahi_vada
#holi_special_mung_udad_daal_dahi_vada
मूंग, उड़द दाल का दही बड़ा (होली स्पेशल)
मूंग उड़द दाल के दही बड़े होली के प्रमुख और
लोकप्रिय पकवानों में से एक है । यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।उड़द और मूंग की दाल से बने दही बड़े सॉफ्ट और स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। मूंग दाल एक सेहतमंद दाल हैं इसमें हींग का प्रयोग करने से डाइजेशन के लिए और भी अच्छा हो जाता हैं साथ ही स्वाद भी बढ़ जाता हैं। तो चलिए बनाते हैं मुलायम सुपरसाफ्ट दही वड़े !
#CAS
#week4
#mung_udad_daal_dahi_vada
#udad_daal_Dahi_Bada
#dahi_bada #dahi_vada
#super_soft_Dahi_Vada
#holi_special_dahi_vada
#holi_special_mung_udad_daal_dahi_vada
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंग दाल और उड़द की धुली दाल को अच्छी तरह वॉश करके 5-6 घंटे या रात भर के लिए भिगो कर रख दीजिए ।
- 2
दाल के फूल जाने पर उसका पानी अलग कर दीजिए और मिक्सर जार में डाल दीजिए।
- 3
साथ में बारीक कटी अदरक, हरी मिर्च और साबुत जीरा भी डाल दीजिए और और सिर्फ 1-2 चम्मच पानी डालकर पीस लीजिए। इस तरह 2-3 बैच मे दाल को पीस लीजिए ।
- 4
अब हम दाल को एक बर्तन मेंं निकालकर अच्छे से फेटेंगे जिससे दाल में एयर भर जाएगीं । अब एक कटोरी में पानी डाल कर दाल की छोटी सी पकौड़ी डाल कर के देखेंगे कि दाल हमारी सही से फेंट ली गयी है या नहीं । जब दाल हमारी पानी के ऊपर आ जाएगी तो इसका मतलब दाल अच्छे से फेंट ली गयी है।
- 5
अब गैस आन करके मध्यम आंच पर एक कढ़ाही में रिफाइंड ऑयल गरम करेंगे। आयल गरम होने पर इसमें बड़े डाल देंगे। अब सब तरफ से गोल्डन ब्राऊन होने तक फ्राई कर लेंगे फिर नैपकिन पेपर पर निकाल लेंगे ।
- 6
दूसरी तरफ एक बर्तन मे थोड़ा सा सा नमक और हींग डालकर पानी गरम करेंगे फिर इस पानी में बड़े भिगो देंगे (उस समय जितने दही बड़े खाने हो) थोड़ी देर में यह बड़े फूल कर मुलायम हो जाएंगे। हम इनकों हल्का सा दबा कर सभी पकौड़े निकाल लेंगे। दूसरी तरफ दही में 1 टेबलस्पून पिसी चीनी डाल कर अचछी तरह फेट लेंगे और । इमली सोंठ की मीठी चटनी और हरी धनिया पुदीने की चटपटी चटनी तैयार कर लेंगे ।
- 7
अब हम दही बड़ो को असेंबल करेंगे। पहले सर्विंग प्लेट में थोड़ी सी फेटी दही निकालेगे फिर बड़े रखेंगे ऊपर से अच्छी मात्रा में फेटी हुई दही डालेंगे फिर दोनों तरह की चटनी।
- 8
इसके बाद भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर / चिल्ली फ्लेक्स, काला नमक, चाट मसाला डालेंगे। अंत में अनार के दाने और बारीक कटी हरी धनिया स्प्रिंकल कर देंगे।
- 9
हमारे स्वादिष्ट और एकदम सॉफ्ट दही बड़ा तैयार है।
- 10
टिप्स
सही तरीके से बने हुए दही बड़े सुपरसाफ्ट और स्वादिष्ट बनते है। मुलायम दही बड़ी बनाने के लिए-
1) उड़द दाल में थोड़ी मात्रा मे मूंग दाल भी मिलाएं, इससे वड़े अंदर से ज्यादा सॉफ्ट और जालीदार बनते हैं।
2) दाल को पीसते समय बहुत कम पानी का प्रयोग करें।
3 ) पिसी हुई दाल को हाथों से एक ही दिशा में 7-8 मिनट फेंटें। जब बैटर हल्का हो जाएं तब पानी में थोड़ा बैटर डालकर चेक करें; यदि वह तैरने लगे तो वड़े का बैटर तैयार है।
4) वड़े को मध्यम आंच पर ही डीप फ्राई करना चाहिए ।
5 ) 30 सेकंड तक वडो़ को गर्म (गुनगुने) पानी में हींग और नमक डालकर जरूर से भिगोएं। इसके बाद, उन्हें हथेलियों के बीच दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकालें ।
कुकस्नैपस
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स (68)