मूंग की दाल के भल्ला पापड़ी चाट

#WD
#वूमेनस डे पर मैंने बनाया मेरा और मेरी मम्मी , मेरे बच्चों का फेवरेट दही भल्ला पापड़ी चाट
# इसमें मैंने मूंग दाल के बड़े, मैदे की पापड़ी बना कर फ्रेश दही , हरी धनिया पुदीना पत्ता की चटनी, इमली की चटनी, उबले हुए आलू, उबले काले चने, चाट मसाला पाउडर,अनार दाना, नमकीन सेव से गार्निश करके चाट प्लैटर तैयार की है !
मूंग की दाल के भल्ला पापड़ी चाट
#WD
#वूमेनस डे पर मैंने बनाया मेरा और मेरी मम्मी , मेरे बच्चों का फेवरेट दही भल्ला पापड़ी चाट
# इसमें मैंने मूंग दाल के बड़े, मैदे की पापड़ी बना कर फ्रेश दही , हरी धनिया पुदीना पत्ता की चटनी, इमली की चटनी, उबले हुए आलू, उबले काले चने, चाट मसाला पाउडर,अनार दाना, नमकीन सेव से गार्निश करके चाट प्लैटर तैयार की है !
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग की दाल को अच्छी तरह से धोकर पानी में डालकर २_३ घंटे भीगो कर रखें फिर छलनी में डालकर पानी निकाल लें
- 2
उसके बाद मिक्सी जार में डालकर २ हरी मिर्च और अदरक का टुकड़ा मिलाकर पिस कर पेस्ट बना लें और बाउल में निकाल कर अच्छी तरह से सोफ्ट होने तक फेंटे फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, और अजवाइन, हींग और स्वादानुसार नमक मिला लें फिर कसूरी मेथी (आप्शनल) मिलाकर बड़े का पेस्ट तैयार करें
- 3
फिर कड़ाही में तेल डालकर गरम करके उसमें तैयार दाल के पेस्ट से भल्ले तल लें
- 4
फिर फ्राई किये हुए मूंग दाल के बड़े को हीं ग और नमक मिला कर गरम पानी में डालकर दस मिनट तक रखें
- 5
दही को अच्छी तरह से व्हीसकर से फेंट कर एक चम्मच शक्कर मिलाएं
- 6
पापड़ी के लिए परात में १ कप मैदा डालकर उसमें २ चम्मच तेल और नमक स्वादानुसार अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें फिर पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें
- 7
और गूंथे हुए आटे से बड़ी रोटी बेलकर बनाए फिर राउंड शेप के ढक्कन की मदद से पापड़ी काट कर फोर्क से पिरीक कर लें
- 8
फिर तैयार पापड़ी को गरम तेल में फ्राई कर लें और आलू उबालकर छिल कर काट लें
- 9
हरी चटनी के लिए मिक्सी जार में एक बेंच हरा धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता, अदरक हरी मिर्च और अनार दाना, जीरा और नींबू का रस नमक स्वादानुसार डालकर हरी चटनी तैयार कर लें
- 10
फिर सरवींग प्लेट पर पहले मूंग दाल बड़े पापड़ी और उबले हुए आलू, उबले हुए काले चने चाट मसाला पाउडर चित्रा अनूसार अरैज करके उस पर फेंटा हुआ दही, हरी चटनी,इमली की मीठी चटनी और अनार दाना भूना जीरा पाउडर लाल मिर्च पाउडर छिड़क कर नमकीन सेव से गार्निश करके सर्व करें
टिप्स
☝️भल्ले सोफ्ट बनाने के लिए पीसे हुए दाल के पेस्ट को अच्छी तरह से हल्का होने तक फेंटे
*क्षफ्राई करते समय गरम तेल में १/२ चम्मच नमक मिला लें इससे बड़े में तेल नहीं रहता
तैयार मूंगदाल के भल्ले को हींग और स्वादानुसार *
* नमक मिला गरम पानी में १० मिनट भीगो कर फिर हाथ से दबाकर नीचोड़ कर सरवींग प्लेट में अरैंज करने से भल्ले सोफ्ट और हीं ग के फ्लेवर से स्वादिष्ट और पाचक बनेंगे
* उबले आलू और उबले चने और अनार दाना भूना जीरा पाउडर चाट मसाला पाउडर हरी चटनी, इमली की चटनी डालकर बनाने से परफेक्ट चाट प्लैटर बनती हैं!
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (5)