फलाहारी हरियाली आलू सिर्फ 15 मिनट में (व्रत के आलू)

चैत्र नवरात्रि का समय श्रद्धा और भक्ति का होता है, लेकिन साथ में खानपान को लेकर थोड़ा चुनौती भरा भी हो जाता है । विशेषकर उन लोगों के लिए जो 9 दिन का व्रत रखते हैं ! हर दिन एक जैसा फीका फलाहार खाकर बोरियत और उकताहट सी होने लगती है । अगर आप भी मेरे जैसा 9 दिन का व्रत रखते हैं ,तो आज हम आपको एक ऐसी स्वादिष्ट और चटपटी रेसिपी बना बताने जा रहे हैं जिससे आपकी बोरियत सिर्फ एक बाइट में ही खत्म हो जाएगी ....जी हां फलाहारी हरियाली आलू, जिसे बनाना भी आसान है और फटाफट तैयार भी हो जाती है; साथ ही ऑयली भी नहीं !
अगर आपके पास पहले से उबले आलू रखें हैं, तो यह झटपट तैयार हो जाता है ।
#FF
#Falahari_hariyali_aloo_Sirf_15_minute_mein
#vrat_ke_hariyali_aloo
#Fatafat_Vrat_ki_recipe
#Fatafat_snacks_recipe
#Falahari_sabji #aaloo_ki _sabji

कुकिंग निर्देश
- 1
उबले आलू को छील ले और मनचाहे टुकड़ों में काट लीजिए। हरी धनिया, हरी मिर्च,अदरक और नींबू को अच्छी तरह वॉश कर लीजिए । नींबू का रस डालकर मिक्सर ग्राइंडर में हरी धनिया की चटनी बना लीजिए ।
- 2
अब एक कड़ाई में ऑयल/ घी गरम करेंगे और उसमें जीरा डालेंगे फिर कटे हुए आलू डालेंगे और सेंधा नमक मिला देंगे ।
- 3
आलू को हल्का लाल कर लेंगे, इससे ये ज्यादा स्वादिष्ट लगेंगे।
- 4
अब आलू में तैयार हरी धनिया वाली चटनी मिला देंगे ।
- 5
आलू अच्छी तरह फ्राई हो चुके हैं इसलिए हरी चटनी डालकर ज्यादा देर नहीं भुनना है सिर्फ 1 मिनट बाद ही गैस बंद कर देंगे और बारीक कटी हरी धनिया बुरक देंगे । पकाए गए आलू एकदम गरम है तो चटनी अच्छे से पक जाएगी ।
- 6
- 7
अब सर्विंग प्लेट में निकाल लीजिए और ऊपर से थोड़े से अनार दाने स्प्रिंकल कर दीजिए और गरम - गरम ही सर्व करें।
टिप्स
हरी धनिया वाली चटनी डालने से पहले आलू को अच्छी तरह फ्राई कर लाल कर लीजिए। चटनी डालने के सिर्फ 1 मिनट बाद ही गैस बंद कर दीजिए साथ ही नींबू का रस मिलाने से भी हरा रंग अच्छाआटाहै ।
कुकस्नैपस
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (59)