धनिया वाले चावल

#CA2026
#चावल है खास
आज ये धनिया पत्ती वाले चावल की रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट बनी है। इसमें कोई मसाले नहीं है बस फ्रेश धनिया पत्ती का फ्लेवर है। जिससे इसका टेस्ट बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। मैने इसमें धनिया पत्ती को पीस कर डाला है, इसमें अगर लहसुन , हरी मिर्च को बारीक काट कर फ्राई कर डाले तो लहसुन का क्रंच बहुत बढ़िया लगता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
धनिया पत्ती को साफ करे और उसे अच्छे से धुले, अब मिक्सर जार में इसे डाले थोड़ा पानी डाल कर उसका पेस्ट बनाएं।
- 2
कुकर में चावल डाले और 2 बार धुले अब 1 कप पानी डाल कर उसे 1 व्हीसल तक पकाएं। प्याज को स्लाइस में काटे, हरी मिर्च और लहसुन को बारीक काट लें। अदरक को कद्दूकस करे।
- 3
गैस पर पैन रखे घी डाले गर्म हो जाय तब प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और तेज पत्ता डाल दे। सभी को ब्राउन होने तक फ्राई करें, अब इसमें पके हुए चावल को डाल दे।
- 4
चावल को थोड़ा भुने और अब उसमे धनिया पत्ती का पेस्ट डाल दे। नमक डाल कर सभी को 1 से 2 मिनट भुने। गैस बंद करे तैयार है स्वादिष्ट धनिया वाले चावल।
- 5
सर्विंग प्लेट में निकाले और सर्व करें गरमा गर्म। इसे आप ऐसे ही खा सकते है बहुत ही स्पाइसी लगता है।
- 6
टिप्स
1_पके चावल को हल्का भून कर धनिया पत्ती का पेस्ट डाले इससे इसका कलर काला नहीं होगा।
2_इसका टेस्ट और बढ़ाने के लिए इसमें प्याज , हरी मिर्च और लहसुन को बारीक काट कर डाले अदरक को कद्दूकस कर डाले।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)