दही भल्ला

दही भल्ला
कुकिंग निर्देश
- 1
वड़ा बनाने के लिए पहले दाल को 4-5 घंटे पहले भीगा देना है फिर पानी से निकाल कर ग्राइंड कर देना हैपेस्ट को बहुत महीन न करें, थोड़ा दरदरा रखें और बहुत कम पानी डालें।पेस्ट को बहुत महीन न करें, थोड़ा दरदरा रखें और बहुत कम पानी डालें।
- 2
दाल के पेस्ट को एक बर्तन में निकालें और उसमें हींग और नमक डालें। हाथों से 5-10 मिनट तक एक ही दिशा में फेंटें, जब तक बैटर हल्का और फूला हुआ न हो जाए।
अब इसमें कटी हुऐ हरी मिर्च को डाल कर मिला देना है - 3
एक कड़ाही में तेल गरम करें। हाथों में थोड़ा पानी लगाकर बैटर के छोटे-छोटे गोले बनाएं और धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
- 4
तले हुए भल्लों को तुरंत गुनगुने पानी (जिसमें थोड़ा नमक हो) में 15-20 मिनट के लिए डाल दें। इससे भल्ले नरम हो जाते हैं। फिर हल्के हाथों से दबाकर पानी निकाल दें।
- 5
प्लेट में नरम भल्ले रखें, ऊपर से फेंटा हुआ मीठा दही, इमली की चटनी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक डालें
- 6
अब वड़ा को प्लेट मे रखना है ऊपर से मीठा दही को डाल देना है फिर मीठा चटनी को डाल देना है अब हरी चटनी को डाल देना है फिर काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर को डाल देना है अब दही भल्ला तैयार है प्लेट को खाने के लिए सर्व करें
- 7
टिप्स
बैटर को अच्छी तरह फेंटने से भल्ले अंदर से स्पंजी बनते हैं।
भल्लों को पानी में भिगोने के बाद ज्यादा जोर से न दबाएं, वरना वे टूट सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (5)