भरवां करेले

sunita kapoor @cook_115940967
#CA26
यह मैने मेरी सासू मां से सीखी है जब भी कही बाहर जाना हो यही बनाती थी
कुकिंग निर्देश
- 1
करेले को धो कर छील ले बीच में से काट कर नमक लगा कर आधा घंटा रखदे छिलके में भी नमक लगा दे
- 2
आधा घंटा बाद पानी से दो बार धो ले सौंफ को दरदरा कूट ले फिर सभी मसाले मिला ले छिलके भी मिला ले सब मसाले मिला कर करेले में भर दे ओर उसे धागे से बाध दे इससे मसाला बाहर नहीं निकलेगा
- 3
गैस पर कड़ाही रख कर तेल डाल दे तेल गर्म हो जाए तो हींग डाल दे फिर उसमें करेले डाल दे धीमी आंच पर पकाए बीच बीच में हिलाते रहे
टिप्स
सफर के लिए बहुत बढ़िया है खराब नहीं होते पूरी पराठे के साथ बहुत अच्छे लगते है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25740163












कमैंट्स (3)