गुड़ का रसिया (Gur Ka Rasiya ki recipe in hindi)

#CA26
#Week6
बचपन में माॅ के हाथों का स्वादिष्ट रसिया खाई और शादी के बाद ससुराल के पहले खाने में स्वीट डिश में सासु माॅ के हाथों का स्वादिष्ट रसिया खाने को मिला। गुड़ का रसिया इतना स्वादिष्ट होता है कि इसे न तो कोई सूखा मेवा चाहिए और न हीइलायची फिर भी इसे रिच लुक देने के लिए हमलोग ये सब डाल देते है। वैसे तो रसिया गन्ने के रस से बनाया जाता है इसलिए इसका नाम रसिया है लेकिन हर जगह गन्ने का रस उपलब्ध नहीं होने और यदि गन्ना का रस उपलब्ध है भी तो उसी तुरंत ला कर रसिया बनाना होता है इस कारण से लोग बहुत समय पहले से ही गुड़ के पानी से इसे बनाना शुरू कर चुके है।

कुकिंग निर्देश
- 1
रसिया में डलने वाली सारी सामग्री चेक कर ले कि घर में उपलब्ध है कि नहीं, खासकर मलाई। उसके बाद गुड़ को 1&1/2 कप पानी में भिगो दें। चावल को भी 2-3 पानी से धो लें। दोनों को एक से डेढ़ घंटा के लिए ढक कर रख दें। उसके बाद गुड़ को छान कुकर में डाल दें यदि गुड़ अच्छे से मेल्ट न हुॅआ हो तो हाथ से मसाला लें और फिर छाने।
- 2
कुकर को तेज ऑच पर गैस पर रखें। चावल को एक बार फिर से धो कर कुकर में डाल दें और ढक्कन बंद कर दे। एक सीटी होने के बाद ऑच कम कर के 10-12 मिनट पका लें। गैस ऑफ कर के कुकर अपने आप ठंडा होने दें। कुकर ठंडा होने के बाद चावल चेक कर लें कि पका है कि नहीं। इतनी देर में चावल पक जाता है।
- 3
सूखे मेवे काट लें औरइलायची को हल्का कूट कर उसका छिलका हटा दे फिर बारीक कूट लें। थोड़े से सूखे मेवे गार्निश के लिए अलग रख दें। बाकी मेवे और इलायची इसमें गर्म में ही डाल कर मिक्स करें फिर ढक्कन ऊपर से बंद रख दे।
- 4
जब रसिया हल्का गर्म या ठंडा हो तो उसमें थोड़ा मलाई सर्व करते समय डालने के लिए अलग रख कर बाकी डाल कर मिक्स कर लें।
- 5
अभी यह गाढ़ा है और ठंडा होने के बाद और गाढ़ा होगा। फिर उसमें अपने अनुसार दूध डालें और मिक्स कर दे।
- 6
अब गुड़ का रसिया सर्व करने के लिए तैयार है। इसे सर्विग बाउल में निकालने के बाद हर बाउल के ऊपर अलग रखी हुॅई मलाई और सूखे मेवे डालकर सर्व करें।
- 7
#नोट -- इसे आप फ्रिज में ठंडा करने के बाद भी सर्व कर सकती है। सर्विग बाउल में मलाई डालना जरूरी है लेकिन सूखे मेवे नहीं। आप इसमें एक या दो दिन के पहले की मलाई डाले। यदि कुकर का ढक्कन खोलने के बाद चावल नहीं पका हो तो कुकर में थोड़ा पानी डाले और उसके बाद 2 सीटी होने तक पका लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)