ब्राउन राइस सलाद (Brown Rice Salad)

#CA26
#Week12
#Brown_Rice
#Brown_Rice_Salad
#Healthy_Salad
पोस्ट- 11 अनाज की ताकत में ब्राउन राइस सलाद एक पोषक तत्वों से भरपूर डिश है, जिसमें पके हुये और ठंडे ब्राउन राइस का इस्तेमाल होता है। इस चावल को चबाने वाले टेक्सचर के लिए इसे पसंद किया जाता है, इसे ताज़ी या भुनी हुई सब्ज़ियों, मयोनेज़ और एक स्वादिष्ट ड्रेसिंग के साथ मिला कर तैयार किया जाता है, इसमें आप चिकन और उबले हुए अंडे भी मिला सकते हैं, जिससे यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी डिश बनती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
आप सबसे पहले 1 कप ब्राउन राइस को अच्छी तरह से धोकर उसे एक पैन में पानी के साथ तब तक पकाएं जब तक वह अच्छी तरह से पक ना जाए, राइस पकने के बाद उसे पानी से अलग ड्रेन करके ठंडा होने के लिए रख दें…
- 2
इसी बीच में जितनी देर तक आप राइस को पकाएंगे उस बीच में सारे सब्जियों को छोटे टुकड़ों में कट करके रेडी कर लें राइस में मिक्स करने के लिए, सारे सब्जियों को काटने के बाद जब राइस ठंडी हो जाए, उसमें फ्राई किया हुआ चिकन, सब्जियों के साथ सारे सॉस, मेयोनेज़ और ड्रेसिंग को अच्छी तरह से मिला लें, साथ में आवश्यकता अनुसार नमक भी मिला लें आपका ब्राउन राइस सलाद रेडी हो जायगा सर्व करने के लिये…
- 3
अब मिक्स किए हुए सारे सलाद इंग्रीडिएंट्स को एक सर्विंग प्लेट में निकालकर ऊपर से एक्स्ट्रा कटे हुए धनिया पत्ती, मेयोनेज़, कुछ ग्रीन अनियन और सफेद तिल से गार्निश करके सर्व करें।
टिप्स
ब्राउन राइस का सलाद बनाने के लिए आप राइस पकाते समय उसमें थोड़ा सा तेल और नमक मिला लें ताकि राइस पकने के बाद चिपचिपी ना हो।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)