अरबी (घुईया) की सूखी मसालेदार सब्जी

अरबी की यह मसालेदार सूखी सब्जी को मैंने बहुत आसान तरीके से बनाया हैं। यह एक ऐसी सूखी सब्जी है जिसे आप पिकनिक या सफर में भी आराम से ले जा सकते हैं। बहुत से लोग होते है जिन्हे अरबी नहीं पसंद होती है ।लेकिन अगर आप अगर इस तरीके से बनाएंगे तो आपको ये बहुत पसंद आएगी। इस सब्जी को आप रोटी पराठा या फिर पूरी के साथ खा सकते है। तो चलिए देखते है कि अरबी कि सब्जी कैसे बनाते है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन सामग्रियों की आवश्यकता होती है-
#CA26
#week14 #arabi #sabji #ghuiya #arabi_ki_sukhi_masaledar_sabji
#arabi_ghuiya_ki_sukhi_masaledar_sabji
#fatafat_sabji #jhatpat_sabji

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह से धो ले फिर इसे कुकर में डालें और इतना पानी डालें की अरबी डूब जाए । एक सिटी आने तक पकाएं फिर गैस धीमी करके 5 मिनट और पकाएं फिर गैस बंद कर दें। अगर अरबी बड़े साइज की और मोटी हैं तो 2 सीटी लगाएं। सब्जी में डाले जाने वाले सभी मसाले भी निकाल कर किचन काउंटर पर निकाल लें।
- 2
कुकर का प्रेशर खत्म होने पर अरबी को निकाल ले और ठंडी होने दें। अब अरबी को छील ले और लंबाई या गोल टुकड़ों में काट लें ।
- 3
कढ़ाई या पैन में सरसों का तेल गर्म करें और धुआं निकल जाने के बाद जीरा,अजवाइन, हींग और हरी मिर्च और कटा अदरक डालकर सोते करें । इसके बाद कटी हुई अरबी डालकर करारा होने दें फिर नमक डाल दें।
- 4
अब अमचूर छोड़कर बताए गए सभी मसाले डाल दें।
- 5
सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें और 3 - 4 मिनट तक लाल होने दें। अब अमचूर पाउडर मिला दे।
- 6
अब इसमें बारीक कटी हरी धनिया डालकर चला दें और गैस ऑफ कर दे।
- 7
हमारी अरबी (घुईया) की सूखी मसालेदार सब्जी तैयार है। इसे पूरी पराठे या चपाती के साथ सर्व करें।
टिप्स
🍴अरबी को छीलने से पहले पूरी तरह से ठंडा होने दीजिये. अगर गरम-गरम अरबी छीलते हैं तो वह ज्यादा लसलसी हो जाएगी।
🍴सब्जी बनाते समय उसे ज्यादा तेजी से नहीं चलाएं , आसानी से धीरे धीरे अरबी को पलटते हुये चलाएं ।
🍴आप चाहे तो इसमें भुना हुआ1 चम्मच बेसन भी डाल सकते हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (58)