मटर मशरूम की मसालेदार सब्जी

मशरूम प्रोटीन, विटामिन डी और फाइबर से भरपूर होता है। मटर मशरूम की सब्जी एक बहुत ही पौष्टिक और स्वाद से भरपूर सब्जी है । मशरूम और मटर का मेल भी बहुत अच्छा लगता है । इसे बनाना बहुत ही आसान होता है | इसे बनाने में हमें ज्यादा से ज्यादा 20-25 मिनट लगता है |
ज्यादातर लोग मटर-मशरूम खाने के लिए रेस्टोरेंट जाते हैं, लेकिन इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के अलग-अलग तरीके हैं, मैंने इसे बहुत ही आसान तरीका से बनाया है!
#CA26 #week14 #mushroom #sabji
#matar_mushroom_ki_masaledar_sabji
#matar_mushroom #matar #matar_mushroom_ki_sabji #fatafat_recipe
#restaurant_style_matar_mushroom_ki_sabji

कुकिंग निर्देश
- 1
मशरूम को अच्छी तरह से वॉश कर ले जिससे मिट्टी और अशुद्धियां निकल जाएं फिर इसे काट ले ।
- 2
प्याज, टमाटर, अदरक लहसुन को भी काट ले ।
- 3
टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन और बड़ी इलायची के दाने को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना ले ।
- 4
गैस पर कढ़ाई रखे और उसमे तेल डालें, तेल गरम हो जाने पर उसमे जीरा डाल दें।
फिर उसमे टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन और बड़ी इलायची (छीलकर उसके दाने) का पेस्ट डाल दें और उसे देर भुने । - 5
अब उसमे गरम मसाला छोड़कर बाकी सभी मसाले (हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, देगी लाल मिर्च, किचन किंग मसाला आदि)डाल दें और फिर कसूरी मेथी को भी हाथ पर मसलकर डाल दें और उसे थोड़ी देर भुने । इसके बाद उसमें कटा हुआ मशरूम और हरी मटर डाल दें। सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- 6
अब जरूरत के अनुसार गर्म पानी डालें और स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं।
- 7
कवर करके 4 से 5 मिनट तक पकाएं फिर हरी धनिया बुरक दें ।
- 8
- 9
हमारी गर्मा गरम मशरूम मटर की सब्जी तैयार है।
टिप्स
🍴मशरूम जल्दी पक जाता है इसलिए इसे आप सभी मसाले आदि को भूनने के बाद ही डालें।
🍴मशरूम में पानी आपको उतना ही डालना है जितनी गाढ़ी ग्रेवी आपको चाहिए। अगर ज्यादा ग्रेवी चाहिए तो पानी ज्यादा डालिए।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (18)