बिहार का सुप्रसिद्ध लिट्टी चोखा

बिहार का सुप्रसिद्ध लिट्टी चोखा सत्तू से भरी गेहूं की गोलियाँ (लिट्टी) और भुने बैंगन ,आलू का चटपटा मसालेदार मिश्रण (चोखा) से बनता है। इसे घर पर आसानी से उपले- कंडे की आग, कुकर ,गैस पर तैयार किया जा सकता है ।
लिट्टी चोखा एक पारंपरिक और स्वादिष्ट बिहारी रेसिपी है जिसे आप लंच या डिनर में शामिल कर सकते है। यह एक कम्पलीट मील है । बिहार के खानपान का जिक्र इसके बिना अधूरा है। लिट्टी चोखा भले ही बिहार और उत्तर प्रदेश डिश रही हो लेकिन यह पूरे देश में मशहूर हो चुकी
है।
#CA26 #week15 #litti_chokha #bihari_recipe #bihari_thali
#bihar_famous_litti_chokha
#litti_chokha_bihar_ka
#traditional_recipe #chokha #litti
#bihari_thali
बिहार का सुप्रसिद्ध लिट्टी चोखा
बिहार का सुप्रसिद्ध लिट्टी चोखा सत्तू से भरी गेहूं की गोलियाँ (लिट्टी) और भुने बैंगन ,आलू का चटपटा मसालेदार मिश्रण (चोखा) से बनता है। इसे घर पर आसानी से उपले- कंडे की आग, कुकर ,गैस पर तैयार किया जा सकता है ।
लिट्टी चोखा एक पारंपरिक और स्वादिष्ट बिहारी रेसिपी है जिसे आप लंच या डिनर में शामिल कर सकते है। यह एक कम्पलीट मील है । बिहार के खानपान का जिक्र इसके बिना अधूरा है। लिट्टी चोखा भले ही बिहार और उत्तर प्रदेश डिश रही हो लेकिन यह पूरे देश में मशहूर हो चुकी
है।
#CA26 #week15 #litti_chokha #bihari_recipe #bihari_thali
#bihar_famous_litti_chokha
#litti_chokha_bihar_ka
#traditional_recipe #chokha #litti
#bihari_thali
कुकिंग निर्देश
- 1
बैंगन और टमाटर को धो लीजिए और उबले आलू को छील लीजिए। अदरक, प्याज, हरी धनिया को बारीक काट लीजिए और लहसुन को छीलकर सब तैयारी कर लीजिए ।
अब बैंगन में चाकू से 2-3 ऐसे कट लगाएं कि बैंगन जुड़ा रहें। अब कट किए गए स्थान में हरी मिर्च और छिला लहसुन डाल दें और बाहर से बैंगन टमाटर को हल्का तेल से ग्रीस कर दें ।
- 2
- 3
अब बैंगन और टमाटर को बारी - बारी से आग पर चारों तरफ से भुन लीजिए।भुने हुए बैंगन और टमाटर का चोखा ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
- 4
जब वे ठंडे हो जाएं तो बैंगन,टमाटर और उबले आलू के छिलके उतार लीजिए। एक बर्तन में इन्हें मैश कर लीजिए और इसमें कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। बैंगन को भूनते समय जो बैंगन में लहसुन -हरी मिर्च डाला था उसे भी निकाल कर मैश कर चोखे में मिला दे । इससे चोखा और ज्यादा चटपटा हो जाएगा ।
- 5
अंत में सरसों का कच्चा तेल डालकर मिक्स कर लें, लीजिए हमारा स्वादिष्ट चोखा तैयार है !
- 6
सत्तू का भरावन /मसाला तैयार करने के लिए एक बर्तन में सत्तू और बाकी सभी सामग्री (नींबू और तेल सहित) मिलाएं। यदि मिश्रण सूखा लगे तो कुछ बूंदें पानी की छिड़कें।
- 7
गेहूं के आटे में अजवाइन, कलौंजी नमक और घी डालकर मिलाएं। (कुछ लोग इसमें खाने वाला सोडा भी डालते हैं) व्यक्तिगत तौर पर मुझे सोडा पसंद नहीं है इसलिए सोडा का प्रयोग नहीं करती हूं। अब आटे में थोड़ा -थोड़ा पानी डालते हुए पूरी जैसा कड़ा आटा गूंथ लीजिए और 15 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए ।
- 8
- 9
गूंथे हुए आटे की मनचाहे साइज की लोई बनाएं और उसे कटोरी जैसा आकार दे। इसमें 1-2 चम्मच सत्तू का मसाला भरें और बंद करके गोल लोई बना लें।
- 10
इसे आप सीधे जाली वाली गैस पर, ओवन में या फिर प्रेशर कुकर में मध्यम आंच पर चारों तरफ से सुनहरा होने तक सेक सकते हैं। मैंने इसे अप्पे पैन में बनाया है। इसके लिए अप्पे पैन के सभी खानों (कटोरियों) को घी से ग्रीस कर उलट- पलट कर बाटी सेंक ली हैं।
- 11
अंत में गरम लिट्टी को घी में डुबोएं और चोखे के साथ परोसें।
- 12
हमारी गर्मा गरम और स्वादिष्ट लिट्टी चोखा तैयार है
- 13
आप चाहे तो लिट्टी चोखा के साथ तड़का लगी अरहर दाल,हरी धनिया पुदीने की चटनी और सलाद सर्व कर सकते हैं ।
टिप्स
🍴 बैंगन टमाटर को भुनने से पहले उसे हल्के तेल से ग्रीस अवश्य कर लें , ऐसा करने से बैंगन और टमाटर के छिलके आसानी से उतर जाते हैं।
🍴 बैंगन और टमाटर को आग पर अच्छी तरह से भुनें जिससे कि उसका स्मोकी फ्लेवर आए ।
लिट्टी का आटा कड़़क गूंथे तथा उसे धीमी आंच पर पकाएं ।
🍴 चोखे में सरसों का तेल अवश्य डालें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




































कमैंट्स (73)