स्वादिष्ट महाराष्ट्रीयन डिश _ मिसल पाव

#भारतएकथालीमें
#कोल्हापुरी_मिसल_पाव
#स्वादिष्ट_महाराष्ट्रीयनडिश_मिसलपाव
#CA26
#Week_15
मिसल पाव महाराष्ट्र का एक बेहद लोकप्रिय तीखा चटपटा स्ट्रीट फूड है यह अपनी मसालेदार , तेलदार तरी यानी की रस्सा कह सकते या झोल कह सकते हैं , के कारण जाना जाता है महाराष्ट्र राज्य के कोल्हापुर और पुणे सिटी का यह लोकप्रिय व्यंजन है इसमें अंकुरित मोठ या मूँग को की मसालेदार करी के ऊपर फरसान यानी की नमकीन प्याज नींबू धनिया और पाव के साथ परोसा जाता है
इसमें तीन चीज तैयार की जाती है एक तो अंकुरित मोठ जिसे मटकी भी कहा जाता है सुखे आलू की सब्जी और अलग से तरी तैयार की जाती हैऔर इसे परोसने के बाद इसे तुरंत ही खाना चाहिए या कहे की जब खाना हो तभी तुरंत परोसे , नहीं तो नमकीन तरी में जाकर सोगी हो जाएगी और वह तरी भी सोख लेगी
तो चलिए आज हम भी मानते हैं महाराष्ट्र की फेमस डिश मिसल पाव

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम मिसल पाव का मिक्सर मसाला बनाएंगे इसके लिए हम एक कढ़ाई में सभी सूखे मसाले डालकर धीमी आंच पर उसे देख लेंगे और फिर ठंडा होने पर उसे बारीक पीस लेंगे और पीसने के बाद हम इसमें नारियल और हींग मिक्स करके फिर पीस लेंगे और यह लीजिए हमारा मिसल मसाला पाउडर तैयार है
- 2
अब भीगी हुई अंकुरित मोठ को हम 5_6 कप पानी डालकर कुकर में नमक और हल्दी डालकर इसे दो सिटी लगवा लेंगे
- 3
प्याज और नारियल को हम गैस पर सेक लेंगे और फिर इसके छिलके हटाकर काटकर मिक्सी के जार में डालेंगे और फिर धनिया अदरक मिर्च लहसुन प्याज इन सबको थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पीस लेंगे और यह हमारी गीली पेस्ट ग्रेवी के लिए तैयार है
- 4
- 5
अब कढ़ाई लेंगे इसमें तेल गर्म करेंगे और उसमें जीरा राइ करी पत्ता डालकर जो मोठ हमने उबालकर पानी अलग किया था उसे कढ़ाई में डाल देंगे और इसमें नमक लाल मिर्च धनिया हल्दी डालकर सबको अच्छी तरह से मिक्स करेंगे और 2 मिनट पकाएंगे और हमारे मोठ बनकर तैयार है
- 6
अब एक दूसरी कढ़ाई लेंगे उसमें तेल गर्म करेंगे जीरा राई करी पत्ता डालने के बाद हम इसमें एक कड़छी गीली ग्रेवी का मसाला डालेंगे उबले आलू को हाथ से तोड़ के डालेंगे नमक हल्दी हरा धनिया और थोड़ी सी मिर्ची डालकर हम आलू की सब्जी तैयार कर लेंगे
- 7
- 8
- 9
अब एक और कढ़ाई लेंगे और उसमें चार-पांच कड़छी तेल डालेंगे और जो गीली ग्रेवी का मसाला था वह डालकर मसाले को पकाएंगे और फिर इसमें सारे सूखे मसाले डालकर जो कि नमक हल्दी मिर्च पाउडर मिसल मसाला पाउडर और उबले हुए मोठ का पानी डालकर तेल वाले रसेदार पानी को धीमी आंच पर ढककर उबालेंगे और फिर हरा धनिया डाल देंगे 5 मिनट बाद देखेंगे तो पानी के ऊपर तेल तैरता हुआ दिखाई देगा इसे ही मिसल की तरी कहते हैं
- 10
अब एक प्लेट में मिसल को परोसेंगे तो उसके लिए सबसे पहले हम प्लेट में मोठ या मटकी डालें, उसके ऊपर आलू की सब्जी डालें, फिर उसके ऊपर तरी वाला रस्सा या झोल डालें फिर बारीक कटा हुआ प्याज, मिक्स नमकीन या फरसान डालें और फिर से ऊपर रस्से वाली तरी डालें उसके ऊपर नींबू का रस डालें और हरा धनिया डालिए और बस लीजिए हमारा मिसल बनकर तैयार है इसे आप पाव के साथ परोसे और साथ में दही भी आवश्यकता अनुसार परोसे
- 11
- 12
तो लीजिए हमारा स्वादिष्ट कोल्हापुरी पुणेरी मिसल पाव बनकर तैयार है जो कि हर महाराष्ट्रीयन घर में बनता है यह एक पारंपरिक व्यंजन है तो आप भी इसे एंजॉय करें सच में यह बहुत ही मजेदार बनता है बस थोड़ी सी मेहनत है इसमें तीन चीज तैयार करनी है बट जब आप इसे खाएंगे तो अपनी मेहनत वसूल होती नजर आएगी क्योंकि बहुत ही अमेजिंग बनता है मैंने भी इसे पहली बार बनाया है लेकिन यह बहुत ही मजेदार बना और बहुत ही स्वादिष्ट 😋👌👌❤️🫰🫰❤️
- 13
- 14
टिप्स
आप मिसल का मसाला और ज्यादा मात्रा में बनाकर रख सकते हैं ताकि आगे भी आपके मसाला काम आ जाए और मिसल पाव को खाने के लिए तभी भरोसे जब आपको खाना हो क्योंकि फरसान /नमकीन का कुरकुरपन ज्यादा देर तरी में रहने से खत्म हो जाता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (24)