अखरोट खजूर बार्स (Walnut Date Bars)

#CA26
#Week16
#Akhrot
#Akhrot_khajoor_Bars
पोस्ट-15, अखरोट अपने पोषक तत्वों से भरपूर नट्सों में से जाना जाता है, ये दिल के लिए हेल्दी ओमेगा-3 फैट और अपने अनोखे स्वाद से भरपूर होता है। मैं मिस्ट्री बास्केट से अखरोट को चुना और खजूर के साथ मिक्स करके हेल्दी बार बनाया है।
अखरोट खजूर बार्स (Walnut Date Bars)
#CA26
#Week16
#Akhrot
#Akhrot_khajoor_Bars
पोस्ट-15, अखरोट अपने पोषक तत्वों से भरपूर नट्सों में से जाना जाता है, ये दिल के लिए हेल्दी ओमेगा-3 फैट और अपने अनोखे स्वाद से भरपूर होता है। मैं मिस्ट्री बास्केट से अखरोट को चुना और खजूर के साथ मिक्स करके हेल्दी बार बनाया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आप अपने व्यंजन के सभी सामग्री को रेडी कर लें…
- 2
उसके बाद अखरोट का बीज निकाल कर दोनों सामग्री, अखरोट और खजूर को मिक्सर ग्राइंडर में अच्छे से ग्राइंड कर लें…
- 3
फिर पिक्चर में दिखाए गए अनुसार सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करके 3 भागों में करके लम्बें रोल बना लें, फिर तीनों में तिल लगा ले रोल करके और एक लम्बे लकड़ी या चॉपिंग स्टिक की सहायता से बीच में दबाकर लम्बा गड्ढा बना लें… फिर सारे बनाये हुए बार्स को फ्रिज में 10 मिनट के लिए रख दें सेट होने के लिए…
- 4
इसी बीच आप चॉकलेट को मेल्ट करके रेडी कर ले बीच में डालने के लिए
- 5
पिक्चर में दिखाये अनुसार सारे बार्स के बीच में चॉकलेट डालने के बाद ऊपर से व्हाइट चॉकलेट जो ऑप्शनल रहेगा, उसे बीच में डाल कर टुथपिक की सहायता से से कर्ली शेप्स में बना लें… और फिर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें सेट होने के लिए…
- 6
इस तरह आपका अखरोट और खजूर का बार्स रेडी हो जाएगा। उसे फ्रिज से निकाल कर छोटे-छोटे टुकड़ों में कट कर लें और सर्विंग प्लेट में सजाकर सर्व करें।
- 7
टिप्स
1— बार्स के ऊपर चॉकलेट डालने के पहले उसे 10 मिनट के लिये जरूर से फ्रिज में रखें ताकि वह ठंडा रहेगा तो मेल्टेड चॉकलेट अच्छी तरह से सेट हो सकेगा।
2— ऊपर से व्हाइट चॉकलेट डालना ऑप्शनल है, बार्स बिना व्हाइट चॉकलेट का भी अच्छा लगता है खाने में।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (12)