#पपीता टूटी फ्रूटी

#CA2026 week 18
टूटी फ्रूटी बनाने के बहुत फायदे हैं आप घर में कद्दू के छिलके से भी बना सकते हैं पेठे से भी बना सकते हैं और मैंने आज कच्चे पपीते से बनाए हैं घर पर बना कर आप इसको कस्टर्ड , पेनकैक, कप केक , केक आदि जीजो में इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही बनाना भी बहुत आसान है

कुकिंग निर्देश
- 1
पपीता धो कर साफ़ करें फिर छील काटे व बीज साफ़ करें
- 2
अब एक तरफ़ तीन ग्लास पानी उबलने रखें साथ ही पपीते के बारीक टुकड़े करे
- 3
पानी गर्म हो गया उसमे नमक डाल के पपीता डाल ले दूसरी तरफ़ पानी में चीनी डालकर चाशनी बनाने रखें
- 4
फोर्क से चेक करें गलने पर गैस बंद करें
- 5
अब पपीता छान लें खाने के तीन कलर साथ रखें
- 6
चीनी चलाते रहें तब तक पपीता उबाल जाएगा
- 7
चाशनी को दो उंगली के बीच चेक करे दो तार की होगी फिर पपीता उसमे डाल दे
- 8
और चलाते रहे और इलायची पाउडर डालकर चलाए तब तक पकाए चाशनी सूख जाए
- 9
और चार तार की चाशनी पक जाएगी फिर तीन कटोरी में अलग अलग निकाल लें
- 10
एक एक चुटकी अलग अलग कलर की अलग अलग कटोरी में डाले अलग अलग चम्मच से मिलाए
- 11
फिर बटर पेपर पर अलग अलग फ़ैला दे पंखे के नीचे सूखा ले
- 12
तीस मिनट में अच्छा सूख जाएगा बस टूटी फ्रूटी तैयार
- 13
बच्चे कैंडी देख खुश 😃
टिप्स
स्वादिष्ट के लिए चाशनी सही बननी चाहिये
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स