बुलगुर और मिक्स दाल फैंसी खिचड़ी (Bulgur Mix Dal Fancy Khichdi)

#CA26
#Week19
#Fancy_Khichdi
#Healthy_Khichdi
#Khichdi
पोस्ट — 18, खिचड़ी एक पारंपरिक साउथ एशियन कम्फर्ट फ़ूड है जिसे चावल और मिक्स दाल को पानी, हल्दी और नमक के साथ तब तक पकाकर बनाया जाता है जब तक वह नरम दलिया जैसा न हो जाए। बुलगुर जो गेहूं का बारीक टुकड़ा होता है जिसे (दलिया) कहते हैं, मैंने इस खिचड़ी को फैंसी तरीके से, दलिया मिक्स दाल और कुछ सब्जियों से बनाया है, जो बहुत ही हेल्दी बनी है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आप बुलगुर और मिक्स दाल को अच्छी तरह से धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें…
- 2
खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कुकर को रखें और उसमें घी डालें फिर कटे हुए प्याज और सारे खड़े मसालों को डालें और फ्राई करें फिर भिगोए हुए बुलगुर और दालों को डालकर 5 मिनट के लिये फ्राई करें साथ में हल्दी और नमक भी डालें…
- 3
5 मिनट सभी चीज फ्राई होने के बाद उसमें कटे हुए टमाटर डालें और थोड़ी देर अच्छी तरह से मिक्स करके पकाएं, और पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें और दो सीटी आने तक पकने दें, कुकर का स्टीम खत्म होने के बाद कुकर को खोले और गरम-गरम सर्व करें…
- 4
सर्विंग प्लेट में खिचड़ी को निकालें ऊपर से एक्स्ट्रा घी डालकर पापड़ और अचार के साथ सर्व करें।
- 5
टिप्स
खिचड़ी के सारे सामग्रियों को घी में अच्छी तरह से भून कर, पानी डालकर सिटी लगाएं इस तरह खिचड़ी स्वादिष्ट बनता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)