साबूदाना खिचड़ी एक नए अंदाज में

#CA26
खिचड़ी जो दाल और चावल का संगम है कई तरह की कई प्रकार की खिचड़ी बनाई जाती है यह एकदम लाइट फूड में गिनी जाती है कई तरीके इसमें वेरिएशंस भी देखने को मिलते हैं सोचा क्यों ना साबूदाना खिचड़ी को भी एक नई अंदाज में बनाया जाए ऐसा ही कुछ सोच कर जो अपराजिता के फूल आते हैं उससे साबूदाना का कलर बदलकर साथ में जो दही है उसमें भी बीटरुट डालकर कलर बदलकर पेश किया है एकदम सिंपल सी रेसिपी है लेकिन देखकर खाने की मन हो जाए ऐसा प्रेजेंटेशन किया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
अपराजिता के फूल को पहले गुनगुने पानी में उसे भिगोकर रखें फिर उसे छाने और इस पानी में साबूदाना को 6 से 7 घंटे के लिए भिगोकर रखें ताकि अच्छा सा कलर साबूदाना में आ जाए
- 2
खिचड़ी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे इसमें जीरा डालें कच्चे आलू के टुकड़े डालकर नमक डालकर उसे थोड़ा पानी डालकर पकाएंगे
- 3
अब इसमें करी पत्ता हरी मिर्च और कद्दूकस हुआ अदरक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करेंगे
- 4
भिगोए हुए साबूदाना उसमें डालेंगे सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करेंगे हल्के हाथों से थोड़ी देर के लिए उसे पकाएंगे मूंगफली का पाउडर उसमें डालेंगे और अच्छी तरह से मिक्स करेंगे आखिर में नींबू का रस डालकर मिक्स करेंगे
- 5
दही बनाने के लिए दही में सेंधा नमक भुना हुआ जीरा पाउडर और बीटरुट कद्दूकस के डालकर उसको मिक्सी करेंगे।
- 6
कच्चे आलू को अच्छी तरह से धोकर छिलके निकाल कर कद्दूकसकर और उसी को गर्म तेल में ताले तो कुरकुरी फ्राइज तैयार होगी यहां पर गुजराती में इसे आलू खमन कहते हैं
- 7
गर्मियों के सीजन में यहां पर आलू की वेफर छत पर बनाकर सुखाकर और फिर उसे स्टोर करके यह वेफर तैयार की जाती है तो साथ में यह भी तल कर रखी है क्रंच के लिए
- 8
प्लेट में सबसे पहले दही रखेंगे और उसके बाजू में साबूदाना की खिचड़ी रखेंगे उसके पास में आलू की फ्राइज तली हुई है और अपराजिता के फूल से गार्निश करके इस साबूदाना खिचड़ी को एंजॉय करें।
- 9
- 10
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)