देसी फ्यूजन टाको - देसी पनीर चीज़ टाकोस

फैंसी और आकर्षक सा दिखने वाली टाको (टाकोस ) एक स्वादिष्ट और मज़ेदार मैक्सिकन डिश है। इसे मैंने अपने बेटे के पसंदीदा स्वाद और घर में मौजूद चीज़ो के हिसाब से आसानी से बदल कर बनाया हैं । इसे देखते ही मेरे बेटे के मुँह से अनायास ही निकला शब्द वाव मॉम !! ....जैसे मुझे अंतर तक खुशी से भर दिया !तो चलिए मेरे साथ आसान तरीका से बनाते है टाको ।
#CA26 #week19 #Desi_se_fancy
#Taco #Tacos #Mexicantacos #Desifusiontaco
#desi_paneer_cheese_tacos
#indian_style_tacos
देसी फ्यूजन टाको - देसी पनीर चीज़ टाकोस
फैंसी और आकर्षक सा दिखने वाली टाको (टाकोस ) एक स्वादिष्ट और मज़ेदार मैक्सिकन डिश है। इसे मैंने अपने बेटे के पसंदीदा स्वाद और घर में मौजूद चीज़ो के हिसाब से आसानी से बदल कर बनाया हैं । इसे देखते ही मेरे बेटे के मुँह से अनायास ही निकला शब्द वाव मॉम !! ....जैसे मुझे अंतर तक खुशी से भर दिया !तो चलिए मेरे साथ आसान तरीका से बनाते है टाको ।
#CA26 #week19 #Desi_se_fancy
#Taco #Tacos #Mexicantacos #Desifusiontaco
#desi_paneer_cheese_tacos
#indian_style_tacos
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टाकोज़ के लिए आटे का डो तैयार कर लेंगे। इसके लिए आटे में सूजी थोड़ा नमक और ऑयल डालकर नरम आटा गूंथ लेंगे फिर रेस्ट के लिए इसको ढक कर थोड़ी देर रख देंगे ।
- 2
अब टाकोस के फिलिंग की तैयारी कर लेंगे। इसके लिए प्याज, शिमलामिर्च, टमाटर, उबले आलू को काट लेंगे, पनीर को भी छोटे पीस में कट कर लेंगे। चीज को कद्दूकस कर लेंगे ।
- 3
अब एक नॉनस्टिक पैन में एक टेबलस्पून बटर या कुकिंग ऑयल गरम करें इसमें प्याज डालकर हल्का लाल करें ।
- 4
जब प्याज़ हल्का लाल हो जाए तो इसमें टमाटर मिला दें और 1-2 मिनट पकने दें फिर आलू, शिमला मिर्च डालें और सौते करें ।
- 5
- 6
अब हल्दी पाउडर, चिली फ्लेक्स, कश्मीरी लाल मिर्च,मैगी मसाला,पिज्जा सीजनिंग को डालें साथ ही कसूरी मेथी (ऑप्शनल) और स्वादानुसार नमक मिलाकर भुनें।
- 7
अब इसमें पनीर डालें और हल्के हाथों से मिला दें। टाकोस की स्वादिष्ट फीलिंग तैयार है ।
- 8
दूसरी तरफ अब डो सेट हो चुका हैं । गूंथे हुए आटे से लोई बनाए इसमें सूखा आटा लगाकर चित्र अनुसार बेल लें । इसके बाद ढक्कन से गोल -गोल काट लें । इस प्रकार टाकोज के कवर तैयार कर लेंगे। सब एक जैसे बनेंगे और सुन्दर लगेंगे ।
- 9
अब गैस की स्लो आंच पर टाको शेल डालकर दोनों तरफ से हल्का सेंक लेंगे।
इस प्रकार सारे टाको कवर हल्के से सेंक लेंगे। - 10
अब नॉनस्टिक तवे को गर्म करें। तवा गर्म होने पर टाको को रखें और बीच से मोड़ कर टाकोस का आकार दें। मक्खन लगाकर टाकोस को लो टू मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंके।
- 11
अब एक टाको कवर लें उसके ऊपर टोमैटो कैचप या ग्रीन चिली सास अथवा मेयोनीज़ फैलाएं।अब कवर के एक हिस्से पर चित्र अनुसार तैयार की हुई फीलिंग रखें फिर कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें।
- 12
फिर इसके ऊपर थोड़ी चीज डालें,हरी धनिया स्प्रिंकल कर दे और इसी प्रकार सारे टाकोस बना लें ।
- 13
टाकोस को गरमा- गरम ही सर्व करें।
टिप्स
🍴टाकोस को लो टू मीडियम आंच पर सेंके जिससे वे करारे ( क्रिस्पी )और स्वादिष्ट बने ।
🍴टाकोज़ का जो भरावन तैयार करेंगे ,उसमें नमी नहीं रहनी चाहिए ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









































कमैंट्स (20)