बाजरा की रोटी और दाल
कुकिंग निर्देश
- 1
बाजरे के आटे में थोड़ा नमक मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालकर आटे को अच्छी तरह से मिलाएं और 5 मिनट के लिए ढककर रख देना है जब आटा थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे हथेलियों की मदद से 4 से 5 मिनट तक मसल-मसल कर एकदम चिकना और नरम गूंथ लें।
- 2
आटे की लोई बना लेना है फिर थोड़ा आटा लगा कर बेल लेना है अब तवा पर डाल कर सेक देना है दोनों तरफ हल्का हल्का फिर तवा हटाकर गैस पर सेक लेना है ऐसे ही सभी बाजरे की रोटी को बना लेना है
- 3
अब दाल को कुकर मे डाल देना है फिर इसमें हलदी पाउडर और नमक डाल देना है और अच्छे से उबाल लेना है दाल उबल जाएं तो इसे तड़का लगा देना है एक कढ़ाई मे ऑयल डाल देना गई गरम हो जाएं तो जीरा मिर्ची को डाल देना है फिर 20 सेकंड बाद लहसुन और प्याज़ को डाल देना हल्का लाल हो जाएं तो
- 4
अब कटे हुऐ टमाटर को डाल देना है अब साथ मे मसाला को भी डाल देना है हलदी पाउडर मिर्ची पाउडर धनिया पाउडर और नमक सब मसाला डाल कर 2 मिनट पका लेना है फिर लास्ट मे उबले हुऐ दाल को डाल देना है अब दाल को उबाल आने तक पका लेना है
- 5
अब गैस को बंद कर देना है अब बाजरे की रोटी मे घी लगाकर दाल के साथ सर्व करें बहुत ही टेस्टी लगता है और हेल्दी भी है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (4)