गुलकंद पान मोदक - गणेश चतुर्थी स्पेशल

#GC #गणेशचतुर्थी #गुलकंदपानमोदक #मोदक
#Manisha_PureVeg_Treasure
#LoveToCook_ServeWithLove
#Cookpad #Cookpadhindi #Cooksnap
📌 गणेश चतुर्थी स्पेशल गुलकंद पान मोदक बनाने में बहुत ही आसान है और 10 मिनट में बन जाते हैं बिना गैस चलाएं झटपट तैयार हो जाते हैं।
📌 गुलकंद वाले पान का स्वाद के साथ-साथ देखने में भी यह गुलकंद पान मोदक बहुत ही सुंदर दिखते हैं और छोटे से लेकर बड़ों को पसंद आते हैं और गणपति बप्पा को तो बहुत ही पसंद आएंगे।
🙏गणपति बप्पा मोरया
मंगल मूर्ति मोरया 🙏
गुलकंद पान मोदक - गणेश चतुर्थी स्पेशल
#GC #गणेशचतुर्थी #गुलकंदपानमोदक #मोदक
#Manisha_PureVeg_Treasure
#LoveToCook_ServeWithLove
#Cookpad #Cookpadhindi #Cooksnap
📌 गणेश चतुर्थी स्पेशल गुलकंद पान मोदक बनाने में बहुत ही आसान है और 10 मिनट में बन जाते हैं बिना गैस चलाएं झटपट तैयार हो जाते हैं।
📌 गुलकंद वाले पान का स्वाद के साथ-साथ देखने में भी यह गुलकंद पान मोदक बहुत ही सुंदर दिखते हैं और छोटे से लेकर बड़ों को पसंद आते हैं और गणपति बप्पा को तो बहुत ही पसंद आएंगे।
🙏गणपति बप्पा मोरया
मंगल मूर्ति मोरया 🙏
कुकिंग निर्देश
- 1
मिक्सर जार में मिल्क पाउडर शक्कर और नारियल का बुरादा डालकर अच्छे से महीन पीस लें। एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें।अब इस मिक्सी जर में पान के पत्तों को पीसना है।
- 2
पान के पत्तों की डंडियों को निकाल कर पत्ते को टुकड़ों में काटकर मिक्सर जार में डालें इसमें हल्का सा गर्म दूध मिलाकर अच्छी तरह से पान और दूध की पेस्ट बना ले। इसमें आप हरे रंग के दो बंदे भी मिला सकते हैं। यह बिल्कुल ऑप्शनल है। यह हरे रंग के मिश्रण को हमें मिल्क पाउडर नारियल का बुरादा और शक्कर के अंदर डालकर अच्छे से आटे की तरह गूंथ लेना है दो बूंदें घी घी लगाकर अच्छे से लचीला बनाना हैं।
- 3
एक प्लेट में गुलकंद के अंदर टूटी फ्रूटी और सौंफ डालें। अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें मिल्क पाउडर नारियल का बुरादा और शक्कर का मिश्रण डालकर गुलकंद का एक अच्छा सा मिश्रण तैयार करें। जो हमें पान के मोदक के अंदर स्टफिंग करनी हैं।
- 4
अब पिक्चर में दिखाया गया है इस तरह मोदक को घी से ग्रीस करें और हरे रंग का मिश्रण इसमें डालें बीच में उंगली से थोड़ी जगह बनाएं और अंदर गुलकंद का मिक्सर भर के फिर से ऊपर हरे रंग का मिश्रण भरें। इसी तरह मोदक के मॉडल से गुलकंद पान मोदक तैयार करें।
- 5
गुलकंद पान मोदक के ऊपर रंग बिरंगी स्प्रिंकल छिड़के, और गुलाब की पत्तियों से सजाकर गणपति बप्पा को भोग लगाएं, और प्रसाद खाने का आनंद उठाएं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (11)