गार्लिक क्रीम चीज़ डिप

#CA26
#Week26
#थीम - सरहदों से परे
#क्रीम चीज़ डिप
#Cookpadindia
भारतीय व्यंजनों में डिप और सॉस बहुत आम हैं जो अधिकांश स्नैक्स के लिए बनाए जाते हैं आज मै गार्लिक क्रीम चीज़ डिप की रेसिपी शेयर कर रही हूं जिसे मैने होम मेड क्रीम चीज़ में गार्लिक , मेयोनेज, बटर, और कालीमिर्च डालकर बनाया है यह क्रीम चीज़ डिप मुलायम मखमली और स्वाद में लाजवाब है इसे आप क्रीम क्रैकर, चिप्स , नाचोज , फ्रेंच फ्राइज के साथ सर्व कर सकते हैं या ब्रेड के ऊपर स्प्रेड कर के खा सकते हैं । यह खाने में तो बहुत स्वादिष्ट होता है साथ ही क्रीम चीज़ में मौजूद कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स हड्डियों और आंतों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम क्रीम चीज़ घर पर ही बनाएंगे इसके लिए एक भारी तली के बर्तन में फुल क्रीम मिल्क में फ्रेश क्रीम डालकर उबालें इसे लगातार चलाते रहें जिससे दूध तली में लगे नहीं ।
- 2
जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें अब सफेद सिरके में बराबर मात्रा में पानी मिलाएं और इस मिश्रण को थोड़ा थोड़ा करके दूध में डालें और हल्के हाथ से चलाएं दूध धीरे धीरे फटने लगेगा ।
- 3
जब दूध फट जाए छेना और पानी अलग हो जाए तो इसे एक मलमल के कपड़े में डाल कर छान लें फिर ऊपर थोड़ा ठंडा पानी डालें और इसे निचोड़ लें ध्यान रहे इसका क्रीमी टेक्सचर पूरी तरह सूख न जाये यह हल्का मॉइस्ट रहे ।
- 4
छने हुए छेने के मिश्रण को मिक्सी जार में डालें इसमें चुटकी भर नमक मिलाएं और 2 - 3 चम्मच बचा हुआ पानी मिलाएं फिर मिक्सी को चलाकर एकदम स्मूथ और क्रीमी पेस्ट बना लें
- 5
होम मेड क्रीम चीज़ तैयार है इसे एक कंटेनर में डालकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं अब गार्लिक क्रीम चीज़ डिप बनाने के लिए 1/2 कप होम मेड क्रीम चीज़ एक बाउल में निकाल लें लहसुन को कद्दूकस करके इसमें मिलाएं काली मिर्च पाउडर, मिक्स्ड हर्ब्स मिलाएं
- 6
पिघला हुआ बटर मिलाएं मेयोनेज मिलाएं
- 7
स्वादानुसार नमक डालकर सबको भलीभांति मिलाएं यदि डिप ज्यादा गाढ़ा लगे तो 1 - 2 छोटी चम्मच दूध मिलाकर मनपसंद क्रीमी टेक्सचर बनाएं
- 8
स्वादिष्ट और क्रीमी गार्लिक क्रीम चीज़ डिप तैयार है इसे क्रीम क्रैकर, नाचोज, चिप्स फ्रेंच फ्राइज के साथ सर्व करें।
- 9
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स