दाल वडा

#CA26
शाम को चाय के साथ अगर कुछ क्रिस्पी मजेदार टेस्टी स्नैक्स मिल जाए तो क्या बात है जैसे पकोड़े हो सैंडविच हो या फिर समोसे हो कुछ अलग प्रकार के बड़े हो तो बहुत मजा आ जाए ऐसे ही क्रिस्पी करारे एकदम बढ़िया स्वादिष्ट चने की दाल के बड़े बनाए हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
चने की दाल को धोकर लगभग चार से पांच घंटे के लिए भिगोकर रखें जैसे तो शाम को करनी है तो सुबह भीगोए पानी निकाल कर उसे दरदरा पीस लें थोड़ी चने की दाल अलग रखें
- 2
उसमें प्याज, साबुत धनिया, काली मिर्च सौंफ, हरी मिर्च डालें अदरक और लहसुन की पेस्ट डालें, लाल मिर्च पाउडर भुना जीरा पाउडर हल्दी पाउडर डालें मिक्स करें
- 3
थोड़ा बेसन और चावल का आटा डालकर मिक्स करें खूब सारा हरा धनिया डालें इससे बहुत ही अच्छा स्वाद आता है
- 4
थोड़ी चने की दाल ऊपर से डालें जब इसे खाएंगे तो इसका क्रंच बहुत ही अच्छा लगेगा अब सारी चीजों को बहुत ही अच्छी तरह से मिक्स करें और गर्म तेल में इसके पकोड़े उतरे इस कच्चे पक्के ही तले और फिर उसे नीचे उतर कर कटोरी से दबाकर थोड़ी देर रखें फिर एकदम गरम में तले क्रिस्पी कुरकुरा होने तक
- 5
आप देख सकते हैं कि हमारी यह जो दाल वडा है वह कितने क्रिस्पी बने हैं इसे चाय या लहसुन की चटनी हरी चटनी के साथ एंजॉय करें
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)