सत्तू स्टफ लिट्टी रोटी (Sattu Stuff Litti Roti ki recipe in Hindi)

यह कम समय में बनने वाला टेस्टी लिट्टी रोटी है।हम बिहारियों को जल्दबाजी में कुछ टेस्टी बनाना होता है तो सत्तू स्टफ पराठा बना लेते है । आज से नहीं बहुत पहले से चला आ रहा है इसलिए मैंने पराठा और लिट्टी दोनों को ध्यान में रख कर यह बनाया है। इसमें सत्तू स्टफ करके इसे रोटी जैसा एक साइड से केवल एक बार नही फूलाया गया है बल्कि उलट पलट कर क्रिस्पी किया गया है। आप यह कह सकती है कि लिट्टी का टच दिया गया है इसलिए यह लिट्टी रोटी है । यह कचौड़ी की साइज या छोटी रोटी की साइज की बनी हुॅई है। इसकी ऊपरी परत सौफ्ट लिट्टी जैसा है। यह स्वादिष्ट होता ही है।
#CA2026
#Week8

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक परात में आटा निकालें (कटोरी का साइज मेजरमेंट कप जितना ही है) और उसमें नमक तेल डाल दें। उसके बाद एक बड़े बाउल में सत्तू निकाले। सत्तू में नमक, अजवायन, कलौंजी और सरसों का तेल डाल दें। उसके बाद प्याज, लहसुन,अदरक, आम का एक टुकड़ा काट लें, सभी का छिलका और मिर्च का डंडी हटा दे। अदरक और आम को ग्रेट कर लें। प्याज,हरी मिर्च और लहसुन को छोटे टुकड़े में काट लें। इन सब को सत्तू में डाल कर मिक्स करें और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए उसमें गीलापन लें आए। उसको ऐसा बनाना है कि मुठ्ठी में बंध जाएं लेकिन डोह जैसा न बनाएं। उसे ढक कर रख दें।
- 2
अब पानी डाल कर आटे का सॉफ्ट डोह बना लें। उसे भी 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दें। तब तक उसके साथ सर्व करने के लिए कोई चटनी बना लें। उसके बाद आटा को एक बार अच्छे से मिक्स करें और उससे मौसंबी के साइज को लोई लें और उसे पेड़ा को शेप दें कर उसमें सूखा आटा लगाए और स्टफिंग डालने के लिए बीच में जगह बना कर करीब एक चम्मच स्टफिंग डाल कर उसे बंद करें। फिर सूखा आटा लगा कर हल्के हाथों से मोटा बेले, स्टफ पूरी या कचौड़ी जैसा।
- 3
पहले 2-3 स्टफ करके बेल लें उसके बाद तवा गरम होने के लिए रखे। जब तवा गरम हो जाए तो उसमें 2 या 3 स्टफ की हुई रोटी उसमें रखे। आंच कम रखें। जब एक साइड लाल चित्ती आ जाए तो उसे पलट दें।
- 4
दूसरे बर्नर पर जाली गर्म होने के लिए रखे। जब दूसरे साइड भी लाल चित्ती आ जाए तो उसे जाली के ऊपर रखें और तवा में 2 और स्टफ की हुई रोटी रख दें। जाली के ऊपर रखी रोटी को उलट पलट कर ब्लैक स्पॉट आने तक पकाएं।
- 5
फिर उसे हटा कर प्लेट या कैसरौल में रख दें। अब लिट्टी रोटी बन कर तैयार। तवा में रखी रोटी पर भी जब दोनों साइड लाल चित्ती आ जाए तो उसे भी जाली पर रख कर ब्लैक स्पॉट आने दे। अब तैयार लिट्टी रोटी में अच्छे से घी लगा दे। सभी रोटी को इसी तरह से स्टफ करके बना लें।
- 6
इसे गर्म गर्म चटनी या बैंगन भर्ता या अचार के साथ सर्व कर सकती है।
- 7
नोट -- यदि जल्दबाजी न हो तो जाली एक एक करके लिट्टी रोटी फुलाए उससे और अच्छा फूलेगा। जाली में डालने के बाद कितना सेंकना है यह आप की पसंद पर निर्भर करता है लेकिन इसमें लिट्टी जैसा ब्लैक स्पॉट आने से ही टेस्ट आता है साथ ही उलट पलट कर सेंकने से क्रिस्पी होता है। यदि घर का बना आम आचार हो तो कच्चा आम के बदले वहीं मसाला सहित डाल दें और थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें। मिर्च के आचार का मसाला भी डाल सकती है तो अपने अनुसार मिर्च कम कर दें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)