साबूदाना पोटैटो रोल्स - साबूदाना रोल्स (व्रत के लिए)

साबूदाना-पोटैटो रोल्स व्रत के लिए एक स्वादिष्ट, कुरकुरा और आसानी से बनने वाला फलाहारी नाश्ता है। साबूदाना और आलू से बने ये रोल्स बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। इन्हें फलाहार के समय चाय या फलाहारी हरी चटनी के साथ परोसा जा सकता है। मेरे घर में सभी इसके दीवाने हैं।तो चलिए मेरे साथ बनाते हैं साबूदाना पोटैटो रोल्स -
#CA26
#week28
#साबूदाना_पोटैटो_रोल
#साबूदाना_वडा
#व्रत_की_रेसिपी

कुकिंग निर्देश
- 1
साबूदाने को धोकर पर्याप्त पानी में 3-4 घंटे या नरम होने तक भिगो देंगे फिर अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निकाल देंगे।
- 2
- 3
एक बर्तन में उबले आलू मैश करें। इसमें भीगा साबूदाना मिला देंगे।
- 4
फिर हरी मिर्च, हरा धनिया डाल दें।
- 5
फिर सेंधा नमक, काली मिर्च, मूंगफली का भुना व पिसा पाउडर और अन्य वैकल्पिक सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- 6
हाथों पर थोड़ा तेल लगाएँ। मिश्रण लेकर छोटे-छोटे लंबे रोल्स बनाएँ। ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत गीला न हो।
- 7
कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। मध्यम आँच पर रोल्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- 8
तैयार रोल्स को प्लेट में निकालें और हरे धनिये की फलाहारी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
टिप्स
🍴 साबूदाना को पर्याप्त समय तक पानी में भिगोए जिससे वे नरम हो जाएं।
🍴रोल्स टूटने से बचाने के लिए मिश्रण में भुनी मूँगफली का
पाउडर डालें।
🍴 तेल का तापमान सही रखें । पहले एक रोल तलकर देखें,यदि वह टूटता है, तो थोड़ा और मूँगफली पाउडर या मैश किया हुआ आलू मिलाएँ।
🍴कम तेल में बनाने के लिए: इन्हें एयर फ्रायर में भी बनाया जा सकता है। इसके लिए इन्हें 180°C पर 12-18 मिनट तक पकाएँ; बीच में पलट दें।
🍴 अब जो सामग्री व्रत में खाते हैं वही सामग्री प्रयोग करें और अपने व्रत का पालन करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (39)