झटपट फलाहारी साबूदाना मिनी पराठे

व्रत के दिनों में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो ये झटपट फलाहारी साबूदाना मिनी पराठे एक बेहतरीन विकल्प हैं।
साबूदाना, आलू और भुनी मूंगफली के मेल से बनने वाली यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ पेट भरने वाली भी है।इन्हें बनाने के लिए अलग से भरावन तैयार करने की जरूरत नहीं हैं।
कम समय में तैयार होने वाले ये छोटे-छोटे पराठे व्रत के नाश्ते के लिए बहुत अच्छे लगते हैं।
#ND
#झटपट_फलाहारी_साबूदाना_मिनी_पराठे
#फलाहारी_पराठे #फलाहारी_साबूदाना_आलू_पराठे
#फलाहारी_स्नैक्स #फलाहारी #व्रत_का_नाश्ता #साबूदाना_आलू_मूंगफली_के_क्रिस्पी_परांठे
#साबूदाना #आलू #मूंगफली

कुकिंग निर्देश
- 1
पानी में भिगे और नरम हुए साबूदाने को एक प्लेट में निकाल लीजिये। आप यह अच्छी तरह सुनिश्चित कर लें कि साबूदाना पूरी तरह से ड्राई हो चुका है।
- 2
उबले आलू को कद्दूकस कर लीजिए।
- 3
हरी धनिया और हरी मिर्च काट लीजिए और मूंगफली को भून लीजिए । मूँगफली के ठंडा होने पर दरदरा पीस लीजिये।
- 4
एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया हुआ आलू और मूँगफली का दरदरा पाउडर डालें। बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हरी धनिया डालें।
- 5
साबूदाना,भुना जीरा पाउडर,कालीमिर्च पाउडर,सेंधा नमक डालें और नींबू का रस (ऐच्छिक) मिलाएं।
- 6
घर का बना हुआ चिल्ली फ्लेक्स (यदि व्रत में खाते हो तो) आदि सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब मिश्रण से लोइयाँ बनाएँ और चकला पर बेलकर या हथेलियों से दबाकर गोल तथा चपटा, मिनी पराठे जैसा आकार दें।
- 7
जैसा की चित्र में दिखाया गया है। तवे को गर्म करके थोड़ा घी या तेल लगाएँ। मिनी पराठों को मध्यम आँच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।
- 8
अब गरमागरम परोसें ।
तैयार मिनी पराठों को प्लेट में सजाकर फलाहारी हरी चटनी या दही के साथ परोसें, यदि ये आपके व्रत में मान्य हों।
टिप्स
🍴साबूदाने का अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निकाल लें, ताकि मिश्रण गीला न हो।
🍴मूंगफली को बारीक पाउडर बनाने के बजाय दरदरा पीसें, इससे स्वाद और बनावट अच्छी रहेगी।
🍴 मिश्रण बहुत नरम हो, तो थोड़ा और मूंगफली पाउडर मिला लें।
🍴पराठें को मध्यम आँच पर सेंकें और पलटते समय सावधानी रखें, ताकि वे टूटें नहीं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (44)