एग चिल्ली
कुकिंग निर्देश
- 1
अंडे तोड़कर एक स्टील बाउल में रखे। नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। अब एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें फेंटा हुआ अंडा बाउल समेत रखे। इसे ढककर 10-12 मिनट के लिये पकने दे। पकने के बाद अंडा पनीर जैसा दिखने लगेगा।
- 2
बाउल से पका हुआ अंडा निकाल ले और उसे क्यूब आकार में काट ले। एक कटोरा में मैदा ले उसमे नमक और काली मिर्च मिलाकर घोल ले।
- 3
अंडा क्यूब को मैदा घोल में डाले। फिर घोल से निकालकर उसे ब्रेड चुरा में लपेट दे। एक कढ़ाई में रिफाइंड गर्म करें और घीमी आंच में अंडा क्यूब तल लें।
- 4
प्याज और शिमला मिर्च को चकोर आकार में काट ले एक पैन में 2 चम्मच रिफाइंड गर्म करें। कुटा हुआ अदरक, लहसुन एवं मिर्च डालकर 30 सेकेंड भुने। अब इसमें प्याज़ और शिमला मिलाकर 2 मिनट भुने, इसके बाद इसमें टोमाटोसॉस, रेड चिली सॉस, सोया सॉस और सिरका मिलाकर भुने।
- 5
2 मिनट भुनने के बाद तला हुआ अंडा क्यूब डालकर अच्छी तरह मिलाये।
- 6
एग चिल्ली तैयार है गर्मागर्म सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स