साबूदाने की टिक्की(sabudana ki tikki recipe in hindi)

#CVR
साबूदाने की टिक्की मेरे बच्चों को बहुत पसंद है
साबूदाने की टिक्की(sabudana ki tikki recipe in hindi)
#CVR
साबूदाने की टिक्की मेरे बच्चों को बहुत पसंद है
कुकिंग निर्देश
- 1
साबूदाना को छलनी में लेकर, अच्छे से पानी से धोकर, पूरा स्टार्च निकाल लें।अब एक बाउल में इस साबूदाना को पानी डालकर भिगों दें।
इसे तकरीबन 6-8 घंटों तक भिगने दें। अब थोड़े से साबूदाना लेकर उसे मैश करे, जांचे की वह आसानी से मैश हो गया है तो समझे कि यह पकाने के लिए तैयार है। एक बाउल में उबले हुए आलू को कद्दू कस करें। - 2
अब भीगे हुए साबूदाना को आलू में मिलाएं। इसमें हरी मिर्च डालें।सफेद तिल और नमक मिलाएं।
इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और एक तरह से आटे की तरह गूंथ लें। - 3
अब इस मिश्रण को बराबर हिस्सों में बाटें, दोनों हथेलियों में हल्का सा दबाकर इन्हें फ्लेट करें। साथ ही साथ, एक पैन में तेल गर्म करें। गर्म तेल में इन टिक्कियों को डालें। साइड्स बदल कर इन्हें तलते रहें।
जब तक तले, जब तक कि दोनों साइड्स हल्की भूरी न हो जाए। गैस बंद कर टिक्की को प्लेट में रखें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स