मैगी (maggi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक प्याले में पानी गरम करे और उस में चुटकी भर नमक और 1 छोटा स्पून तेल डाल दे. जब पानी उबलने लगे तब उस में दोनों मैगी नूडल्स डाले और 3-4 मिनट तक उबलने दे और फिर तुरंत छानकर ठन्डे पानी से धो ले वर्ना वो आपस में चिपक जायेगे. इस तरह मैगी को बनाने से पहले उबाल लेने से उसके ऊपर का वैक्स हट जाता है जिससे वो नुक्सान नही करता. ध्यान रहे की जिस पानी में आपने नूडल्स को उबाला है उस पानी को इस्तेमाल न करे बल्कि उसे फेक दे. ध्यान रहे नूडल्स ज्यादा न उबले.
- 2
अब सारी सब्जियों को बारीक काट ले ज्यादा सब्जी डालने से बच्चों को पत्ता भी नही चलेगा और वो सारी सब्जिय खा लेगे.अब मैगी मसाले के पैक को काट कर थोड़े से पानी में डाल कर अच्छे से मिला ले और अलग रख दे
- 3
एक पैन ले और उस में तेल डाले. जब तेल गरम हो जाए तब उस में अदरक-लहसुन का पेस्ट डाले. हल्का सा भूने और फिर टमाटर को छोड़ कर बाकी सारी कटी हुई सब्जी डाल दे. सब्जी को 4-5 मिनट तक अच्छे से भूने और फिर निकाल कर अलग रख ले.
- 4
अब पैन में कटे हुए टमाटर डाल दे. 2 मिनट भूने और फिर सूखे मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला) इस में मिला दे. नमक डाले और इसे ढक कर पकने दे जब तक की मसाले से तेल अलग न होने लगे.
- 5
जब मसाला तैयार हो जाए तब इस में उबले हुए मैगी नूडल्स डाल दे. अब मैगी मसाला और थोड़ा सा टोमेटो सॉस डाल दे और मिलाये. अब जो सब्जी हमने फ्राई करके रखी थी उसे भी इस में मिला दे. हल्का सा नमक डाले और अच्छे से मिलाये.
- 6
मसाला मैगी तैयार है. इसे गरमा गर्म सर्व करिये और इसका मजा लीजिए.
नोट: आप इस में अपने मन की कोई भी सब्जी डाल सकते है और कोई हटा भी सकते है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)