चिल्ली पनीर (chilli paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर चिल्ली बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को मध्यम आकार में काट ले।अब कॉर्न फ्लोर में चुटकी भर नमक थोड़ा थोड़ा पानी डालकर स्मूद बैटर बना ले।(छोटे छोटे क्यूब्स के साइज में) कटे हुए पनीर को बैटर (मेरिनेट)करे।मिक्स करके 5 मिनट के लिए रख दे।
- 2
फिर प्याज़ को बड़े बड़े लच्छो में काट ले। शिमला मिर्च को धो कर मध्यम आकार में काट ले।
- 3
अब कढ़ाई में तेल गरम करे।और मध्यम आंच में सभी पनीर को हल्का डीप फ्राई कर लें।
- 4
कढ़ाई से तेल कम कर दे।लगभग दो चम्मच तेल रखे।अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च,हरी मिर्च,अदरक लहसुन पेस्ट,चिली सॉस,सोया सॉस,टोमाटोसॉस डालकर मिक्स कर ले।
- 5
1 मिनट पकने पर इसमें तले हुए पनीर को डालकर अच्छी तरह चलाते हुए मिक्स कर ले।अब इसमें नमक काली मिर्च पाउडर,पनीर चिली मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।और गैस ऑफ कर दे।
- 6
अब बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर सर्व करे।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स