आलू का पराठा (Aloo ka paratha recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बढ़िया मुलायम आटा गूंद लें.आटे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर 15 मिनट के लिए अलग रख दें. भरावन तैयार करने के लिए एक दूसरे गहरे बर्तन में सभी आलूओं को मैश कर लें.आलू में प्याज, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा, अजवाइन और नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें
- 2
आटे की लोइयां तोड़ लें. आटे की एक लोई लेकर, इसपर थोड़ा-सा सूखा आटा लगाते हुए हल्के हाथों से बेल लें. रोटी को ज्यादा पतला नहीं बेलना है. फिर रोटी के बीच में आलू भरकर चारों तरफ से मोड़ते हुए इसकी पोटली बनाएं. तैयार लोई को हथेली से दबाकर चपटा कर लें. अब दोबारा इस पर थोड़ा-सा पलथन और लगाकर हल्के हाथों से बेल लें.
- 3
मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें. तवे के गरम होते ही इस पर पराठा डाल दें. पराठे को दोनों साइड से घी या तेल लगा कर अच्छी तरह से सेंक लें।
और फिर गरमा गरम परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बेड़मी पूरी आलू की रसीली सब्जी (Bedmi Poori Aalu ki rasili sabzi recipe in hindi)
- मूंग दाल बेड़मी पूरी (Moong dal bedmi puri recipe in Hindi)
- बेड़मी पूरी और आलू की सब्जी (Bedmi Puri aur aloo ki sabzi recipe in hindi)
- बेडमी पूरी और आलू की सब्जी (Bedmi puri aur aloo ki sabzi recipe in hindi)
- मखाना बादाम टिक्की (Makhana badam tikki recipe in hindi)




कमैंट्स