काली मसूर की दाल(kali masoor daal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
साबुत मसूर की दाल को धोकर कुकर में डालें।एक कप दाल में ढाई कप पानी डालें।नमक और हल्दी भी डाल दें। दाल को कुकर में 15 से 20 मिनट के लिए पका लें। कुकर को अपने आप खुलने दें।
- 2
प्याज,टमाटर,अदरक, हरी मिर्च,लहसुन धनिया पत्ता सब को बारीक काट लें।
एक कढाई में तेल या घी गर्म करें।तेल गर्म हो जाने पर तेल में जीरा डालें।जीरा के चटकने के बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डाल दें। - 3
अब प्याज़ और टमाटर डालकर भूनें। अच्छी तरह से भून जाने के बाद इसमें पकी हुई दाल को डाल दें।अगर पानी की जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी भी डाल दे
- 4
दाल के उबल जाने पर आंच को धीमा कर दें। गरम मसाला डाल दें। 5 मिनट तक दाल को धीमी आंच पर ढककर पकाएं। अब गैस बंद कर दें। कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करे।आपकी काली मसूर की दाल तैयार है। जिसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- कुल्हड़ वाली इको फ्रेंडली चाय (Kulhad wali eco friendly chai recipe in hindi)
- कुकर वाली वेज बिरयानी (cooker wali Veg biryani recipe in hindi)
- मूंग दाल भजिया(moong dal bhijiya recipe in hindi)
- सौंफ तुलसी चाय(saunf tulsi ki chai recipe in hindi)
- इंस्टेंट करौंदा और हरी मिर्च आचार (Instant karonda aur hari mirch achar recipe in Hindi)
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16417305










कमैंट्स (2)