कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी सब्जियां को अच्छी तरह से धौ कर एक चौपर की सहायता से अच्छी तरह से चौप कर लें ।
एक कुकर में सभी सब्जियों को डालकर दो सीटी आने तक पका लें । फिर एक कडाही में तेल डालकर गरम हो ने के लिए छोड़ दे और फिर जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाये तो उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डाले और फिर जब लहसुन थोड़ा लाल हो जाये तो उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डालकर थोड़ी देर के लिए भुन लें फिर उसमें नमक, हल्दी पाउडर डाले। - 2
फिर उसमें कश्मीरी लाल मिर्च डाले । सभी सब्जियां को मैसर की सहायता से मैस करते हुए अच्छी तरह से मिला लें फिर उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छी तरह से मिला लें ।जब भाजी गाढ़ा हो जाये तो उसमें बारीक कटा हुआ धनिया का पत्ता डाले और गैस को बंद कर दे ।
- 3
अब हम पाव सेंक लेते हैं । इसके लिए एक तवा को अच्छी तरह से गरम कर लें और फिर उसमें थोड़ा सा बटर डाले । फिर पाव को अच्छी तरह से शेक लें । पाव भाजी अब खाने के लिए बिलकुल तैयार हैं । आप इसे गरमा गरम खाये । साथ में चिप्स भी सर्व कर सकते हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स